अभिनेत्री पूजा चोपड़ा जल्द ही फिल्म अय्यारी में नजर आने वाली हैं। यह फिल्म 16 फरवरी को रिलीज होगी। इसकी रिलीज से पहले एक्ट्रेस पूजा चोपड़ा ने अपनी कास्टिंग से जुड़ा एक सच सबके सामने खोला है। पूजा ने बताया कि उन्हें इस फिल्म में मौका कैसे मिला?
विज्ञापन
2 of 4
पूजा चोपड़ा ने बताया की फिल्ममेकर्स ने उन्हें बिना किसी ऑडिशन के ही फिल्म में साइन कर लिया। यह बात इनके लिए बड़ी सम्मान की बात है। बता दें कि पूजा इससे पहले डायरेक्टर नीरज पांडे की एक शॉर्ट फिल्म 'आउच' में मनोज बाजपेयी के साथ नजर आ चुकी हैं।
विज्ञापन
3 of 4
पूजा ने कहा, 'मुझे लगता है कि यह सम्मान की बात है। उन्होंने मुझ पर विश्वास दिखाया और मजबूत किरदार निभाने के लिए भरोसा किया। वर्कशॉप के दौरान उन्होंने मेरे काम की प्रशंसा की थी लेकिन उन्होंने अपनी अगली फिल्म के लिए मुझे बिना ऑडिशन के ही साइन कर लिया।'
बता दें कि फिल्म में पूजा के अलावा सिद्धार्थ मल्होत्रा, राकुल प्रीत सिंह, मनोज बाजपेयी, नसीरुद्दीन शाह और अनुपम खेर जैसे स्टार्स प्रमुख भूमिकाओं में हैं। बहुत इंतजार के बाद यह फिल्म इसी हफ्ते 16 तारीख को को रिलीज होगी।