फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस एक्ट्रेस की छूटी 31 साल पुरानी शराब की लत, पिता को KISS कर रातोंरात आई थीं सुर्खियों में

Sat, 17 Mar 2018 06:04 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
पूजा भट्ट
एक्ट्रेस और फिल्ममेकर पूजा भट्ट उन सेलिब्रिटीज में शामिल हैं जो शराब की लत के बारे में खुलकर बात करती हैं। पूजा भट्ट पहले शराब की आदी थीं लेकिन अब वह इससे दूर हो चुकी हैं। जब उन्होंने शराब को छोड़ने का फैसला किया तो इस पर खुलकर बात करनी शुरू की। अब पूजा भट्ट अपनी निजी जिंदगी की कहानी को किताब की शक्ल देंगी।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
पूजा भट्ट
पूजा भट्ट ने स्पष्ट कर दिया कि यह किताब उनकी ऑटोबायोग्राफी नहीं होगी हालांकि शराब की आदत को छोड़ने के लिए उन्होंने जो जद्दोजहद की है किताब में उसे बयां किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, 'अभी तक किताब का टाइटल सेलेक्ट नहीं किया गया है लेकिन इसमें शराब की लत को छोड़ने के बारे में विस्तार से बताया गया है हालांकि इसके लिए पूजा भट्ट और उनके पिता महेश भट्ट कभी रिहैब सेंटर नहीं गए।' 
विज्ञापन

3 of 6
pooja bhatt
पूजा भट्ट पिछले 14 महीनों से शराब से दूर हैं। उन्होंने इस बात की जानकारी ट्विटर पर भी शेयर की थी कि 445 दिन हो गए और वह इस लत से दूर हैं। उन्होंने लिखा, 'भगवान का धन्यवाद मुझे इतनी हिम्मत देने के लिए... 445 दिन हो गए, आगे गिनती जारी है... मजबूती के साथ एक और स्टेप।'
 

 

4 of 6
पूजा भट्ट
पूजा भट्ट ने 24 फरवरी को अपना 47वां जन्मदिन मनाया। उन्होंने महज 17 साल की उम्र में बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उनकी डेब्यू फिल्म 'डैडी'(1989) थी। पर्सनल लाइफ की बात करें तो पूजा को 16 साल की उम्र से ही शराब की लत लग गई थी। इससे छुटकारा पाने में उनके पिता महेश भट्ट का काफी बड़ा हाथ रहा है।
विज्ञापन

5 of 6
pooja bhatt - फोटो : aftab azmat
फिलहाल, पूजा भट्ट 'सड़क 2' की शूटिंग में व्यस्त हैं। यह 1991 में आई हिट फिल्म 'सड़क' की रीमेक है। 27 सालों बाद पूजा भट्ट संजय दत्त के साथ नजर आएंगी। कुछ दिनों पहले ही पूजा भट्ट ने महेश भट्ट और संजय दत्त की एक तस्वीर शेयर की थी। जिसमें महेश भट्ट संजय दत्त के टैटू को देख रहे थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पूजा भट्ट और महेश भट्ट
पूजा भट्ट ने जहां एक ओर अपनी अदाकारी से लोगों का दिल जीता तो वहीं कई बार वह विवादों में भी रहीं और लोगों की नाराजगी का सामना करना पड़ा। दरअसल हम बात कर रहे हैं उनके एक फोटो शूट की। इस मैगजीन के कवर में पूजा भट्ट अपने पिता महेश भट्ट की गोद में बैठी हुई हैं और दोनों एक दूसरे को Kiss कर रहे हैं। इस तस्वीर को देखने के बाद खूब हंगामा मचा था। लोग पिता-बेटी के रिश्ते पर भी सवाल उठाने लगे थे। इस मामले ने और भी तूल तब पकड़ा जब महेश भट्ट ने कह दिया कि अगर पूजा भट्ट उनकी बेटी नहीं होती तो वह उससे शादी कर लेते।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें