Karishma Tanna
इवेंट मैनेजर ने आगे बताया कि, 'करिश्मा को एडवांस में पैसे दे दिए गए थे। उनके शो में नहीं पहुंचने से करीब 10 लाख का नुकसान हुआ है। अब हम चाहते हैं कि करिश्मा उस नुकसान की भरपाई करें' लेकिन करिश्मा का कहना है कि 'मैं उन्हें पैसे क्यों लौटाऊं। मानसिक उत्पीड़न करने के लिए उन्हें इसकी भरपाई करनी चाहिए। अब मेरे वकील मानस कात्याल को नोटिस भेजेंगे।' बता दें कि, करिश्मा तन्ना ने छोटे पर्दे पर एकता कपूर के सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से डेब्यू किया था। इसके बाद वह कई सीरियल्स में नजर आईं जिनमें 'देश में निकला होगा चांद', 'विरासत' और 'नागार्जुन-एक योद्धा' शामिल है।