फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार पार्किंग के बाद अब होटल में नजर आईं दिशा पाटनी, ये है असली वजह

Tue, 12 Jun 2018 01:39 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
फिल्म 'बागी 2' में अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीतने वाली एक्ट्रेस दिशा पाटनी आजकल किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। तथाकथित रूप से एक निर्माता के साथ कार पार्किंग में अपनी अपकमिंग फिल्म के बारे में बात करने के बाद अब उन्हें एक होटल में देखा गया है।
विज्ञापन

2 of 4
होटल में दिशा एकदम अलग अंदाज में नजर आई हैं। दिशा पाटनी को मुंबई के वेस्टिन होटल एंड रिसॉर्ट्स में देखा गया है। यहां उन्होंने होटल का अनावरण किया और साथ ही वहां मौजूद लोगों को सेहत का ख्याल रखने से लेकर जिंदगी को अच्छे से एन्जॉय करने के टिप्स भी दिए।
विज्ञापन

3 of 4
दरअसल, वेस्टिन होटल एंड रिसॉर्ट्स की ओर से अनावरण के खास मौके पर सेहत का ख्याल रखने से जुड़े एक इवेंट का भी आयोजन किया गया था। पता हो कि बीते दिनों रिलीज हुई दिशा पाटनी और उनके ब्वॉयफ्रेंड टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बागी 2' ने बॉक्सऑफिस पर धमाल मचा दिया था। फिल्म में जहां दिशा पाटनी की एक्टिंग को सराहा गया वहीं टाइगर के एक्शन ने भी दर्शकों का दिल जीता था। कमाई की बात करें तो फिल्म ने बॉक्सऑफिस पर 100 करोड़ रुपए से ज्यादा का बिजनेस किया।
विज्ञापन

4 of 4
वहीं बात करें दिशा पाटनी की अपकमिंग फिल्मों की तो हाल ही में उन्होंने बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान की फिल्म 'भारत' साइन की है। इसके अलावा दिशा ने फिल्म प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला से एक सीक्रेट मीटिंग भी की है। तब से यह कयास लगाए जा रहे हैं कि दिशा जल्द ही साजिद नाडियाडवाला की फिल्म में भी नजर आ सकती हैं। गौरतलब है कि साजिद नाडियाडवाला ऋतिक रोशन को लेकर फिल्म बनाने वाले हैं जिसके लिए उन्हें नई हीरोइन की तलाश है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें