फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमिर-किरण के तलाक पर पूजा भट्ट: 'कागजों पर नहीं बनते-बिगड़ते रिश्ते, दिल पर लिखे जाते हैं'

Sun, 04 Jul 2021 05:26 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पूजा भट्ट, आमिर खान-किरण राव - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में शनिवार को उस समय हर कोई सकते में रह गया जब आमिर खान और उनकी पत्नी किरण राव के तलाक लेने का फैसला सामने आया। अब आमिर और निर्माता-निर्देशक किरण राव अपने अपने जीवन में नया अध्याय शुरू करने को तैयार हैं। दोनों ने एक बयान में कहा कि वे बतौर माता-पिता बच्चे की परवरिश मिलकर करेंगे। साथ ही यह भी कहा कि फिल्मों, अपने गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) पानी फाउंडेशन तथा अन्य परियोजनाओं के लिए साथ मिलकर काम करते रहेंगे। आमिर खान और किरण राव के इस फैसले पर हर कोई अलग प्रतिक्रिया दे रहा है।

कागजों पर नहीं बनते बिगड़ते रिश्ते: पूजा भट्ट
अब पूजा भट्ट ने आमिर खान और किरण राव के तलाक के फैसले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर बिना किसी का नाम लिए तलाक को लेकर अपनी विचार रखे हैं। पूजा भट्ट सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह कई मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय रखती हैं। पूजा भट्ट ने आमिर खान और किरण राव के तलाक को लेकर कहा है कि रिश्ते कागज पर नहीं बनते हैं।

विज्ञापन

2 of 5
पूजा भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

पूजा भट्ट ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से लिखा, 'पति और पत्नी के रूप में अलग होने के फैसले के बाद भी बच्चे की परवरिश साथ करना कोई नई बात नहीं है। रिश्ते कागज पर बनते बिगड़ते नहीं हैं। वह दिल पर लिखे जाते हैं। शादी खत्म होने के बाद भी सम्मान के आधार पर रिश्ता बनाए रखने के लिए ईमानदारी की जरूरत होती है। कुछ ही इसे बरकरार रख पाते हैं।'
 

 

 

विज्ञापन

3 of 5
पूजा भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
इतना ही नहीं, पूजा भट्ट ने एक अन्य ट्वीट में लिखा, 'ज्यादातर शादियां बुरी तरह से खत्म होती हैं। जो नहीं हैं उन्हें एक विसंगति के रूप में देखा जाता है। लोग दया और करुणा से ज्यादा कड़वाहट और नफरत को समझते हैं और स्वीकार करते हैं। यही कारण है कि ज्यादातर लोग अपने बारे में सच्चाई का सामना करने के बजाय झूठ बोलते हैं, वह जिस रिश्ते में होते हैं।'

 

 

4 of 5
आमिर खान और किरण राव - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि आमिर खान (56) और किरण राव (47) की पहली मुलाकात 2001 में फिल्म ‘लगान’ के सेट पर हुई थी और उन्होंने दिसंबर 2005 में शादी कर ली। दिसंबर 2011 में उनके परिवार में आजाद राव खान का जन्म हुआ। अब दोनों का कहना है, ‘‘इन 15 खूबसूरत वर्षों में हमने एक साथ जीवन भर के अनुभव, आनंद और हंसी-खुशी साझा की है और हमारा रिश्ता केवल विश्वास, सम्मान और प्यार में बढ़ा है। हम अपने जीवन में अब पति-पत्नी के रूप में नहीं, बल्कि एक-दूसरे के लिए सह माता-पिता और परिवार के रूप में एक नया अध्याय शुरू करना चाहेंगे।’
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मनीष मखीजा संग पूजा भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि पूजा भट्ट ने साल 2003 से मनीष मखीजा से शादी की थी और साल 2014 में दोनों अलग हो गए लेकिन दोनों ने अभी तक एक-दूसरे को तलाक नहीं दिया है। पूजा भट्ट के वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई सीरीज 'बॉम्बे बेगम्म' में नजर आई थीं। पूजा भट्ट ने डैडी, सड़क, जुनून, तड़ीपार, बॉर्डर, तमन्ना संग कई बेहतरीन फिल्मों में काम करने के बाद फिल्म इंडस्ट्री से 2010 में ब्रेक ले लिया था। इसके बाद उन्होंने सड़क 2 के साथ अपना बॉलीवुड कमबैक किया। हालांकि, यह फिल्म खास प्रदर्शन नहीं कर पाई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें