फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सड़क 2' से पहले इस वेब सीरीज में दिखेंगी पूजा भट्ट, अलंकृता श्रीवास्तव ने गढ़ी अनोखी कहानी

Fri, 13 Mar 2020 03:46 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
pooja bhatt
पूजा भट्ट लगभग दो दशक बाद पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। वह अपने पिता महेश भट्ट के निर्देशन में बनने जा रही फिल्म 'सड़क 2' में खास भूमिका निभाएंगी। उससे पहले उनके चाहने वालों के लिए खुशखबरी ये है कि पूजा एक वेब सीरीज 'बॉम्बे बेगम्स' में भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इस वेब सीरीज को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स के लिए अलंकृता श्रीवास्तव ने निर्देशित किया है। 
विज्ञापन

2 of 5
pooja bhatt - फोटो : twitter
खबरों में यह भी कहा गया है कि इस सीरीज की शूटिंग खत्म हो चुकी है। अब इसके पोस्ट प्रोडक्शन पर काम चल रहा है। इस सीरीज की कहानी पांच शहरी महिलाओं की जिंदगी के बारे में विस्तार से बताती है। ये महिलाएं अलग अलग उम्र और पीढ़ी की हैं, जो अपनी इच्छाओं, नैतिकता, कमजोरियों और अपने खुद के डर से द्वंद करती हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
pooja bhatt - फोटो : social media
सीरीज में पूजा भट्ट के साथ अमृता सुभाष, प्लाबिता बोरठाकुर और शहाना गोस्वामी भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। पांचवीं अभिनेत्री का नाम ज्ञात नहीं हो पाया है। इस ड्रामा सीरीज में राहुल बोस, मनीष चौधरी और ऋतुराज सिंह भी अहम किरदार निभाएंगे। इस शो की कहानी को अलंकृता श्रीवास्तव ने लिखा है और खुद निर्मित भी कर रही हैं। इसके निर्देशन की शुरुआत उन्होंने पिछले साल नवंबर में की थी, जो कि पिछले महीने के अंत में ही खत्म हो चुका है।

4 of 5
पूजा भट्ट - फोटो : social media
बता दें कि अलंकृता को फिल्म 'लिपस्टिक अंडर माय बुर्का' को निर्देशित करने के लिए जाना जाता है। उन्होंने वर्ष 2018 में आई अमेजॉन प्राइम वीडियो की सीरीज 'मेड इन हेवन' में भी सह-निर्देशक के रूप में काम किया है। इसके दूसरे सीजन की शूटिंग भी अगले महीने से शुरू होने वाली थी, लेकिन कोरोना वायरस के प्रकोप से इस शो की शूटिंग को मई के महीने तक स्थगित कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पूजा भट्ट - फोटो : social media
बात करें अगर पूजा की तो वह लंबे अरसे के बाद पर्दे पर लौट रही हैं। 'सड़क 2' में मनीषा कोइराला निर्माताओं की पहली पसंद थीं, लेकिन कुछ चीजें ठीक न होने की वजह से पूजा को मुख्य किरदार के लिए चुना गया है। 

शिल्पा शिंदे से मारपीट के आरोपों पर सिद्धार्थ ने कही ये बात, रिलेशनशिप स्टेटस का भी किया खुलासा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें