फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रेडिट छीनने पर कंगना रनौत के खिलाफ आईं पूजा भट्ट, डायरेक्टर बोले- 'वो तो हर बार ऐसा करती है...'

Thu, 31 Jan 2019 09:30 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
kangana ranaut
कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की फिल्म 'मणिकर्णिका' (Manikarnika) 25 जनवरी को रिलीज हुई थी । रिलीज के बाद फिल्म से जुड़े कुछ लोगों ने कंगना के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है । साथ ही उनपर गंभीर आरोप लगाए हैं ।
विज्ञापन

2 of 6
Kangana Ranaut with Kamal Jain - फोटो : Amar Ujala
पहले फिल्म के को-डायरेक्टर क्रिश ने कहा कि कंगना ने सबके सीन काटकर अपने सीन बढ़ाए । साथ ही उनका क्रेडिट भी छीन लिया । इसके बाद फिल्म में काम करने वाली एक्ट्रेस मिष्टी चक्रवर्ती ने भी कंगना पर आरोप लगाया कि उन्होंने झूठ बोलकर मुझसे काम करवाया और फिर मेरे सीन काट दिए । 
विज्ञापन

3 of 6
pooja bhatt - फोटो : twitter
वहीं राइटर अपूर्व असरानी ने फिल्म के को-डायरेक्टर क्रिश के आरोपों को सही बताया है । उन्होंने ट्वीट कर कहा था कि कंगना ने फिल्म को हाईजैक कर लिया और सीनियर डायरेक्टर का क्रेडिट भी छीन लिए । अब फिल्म मेकर पूजा भट्ट और बिजॉय नाम्बियार ने कंगना के खिलाफ बयानबाजी की है । 
 

 

4 of 6
pooja bhatt
पूजा भट्ट ने क्रिश का सपोर्ट करते हुए कहा, 'ये बहुत गलत है । हर स्तर पर.. ये वो इंडस्ट्री नहीं है जिसमें मैं पैदा हुई थी । ये वो इंडस्ट्री भी नहीं है जिसका मैं हिस्सा बनना चाहती हूं । खासतौर पर ये क्रेडिट है जिसके लिए सभी काम करते हैं । पैसा आता है और चला जाता है । फिल्ममेकिंग का पहला नियम लोगों के योगदान को पहचानना है ।'
 

 
विज्ञापन

5 of 6
kangana ranaut
बिजॉय नाम्बियार ने भी अपने ट्वीट में लिखा, 'ये सुनकर बहुत बुरा लगा । किसी को ऐसी स्थिति से ना गुजरना पड़े । ये दूसरी बार है जब कंगना के बारे में ऐसी चीजें सुनने को मिली हैं । आप अपना क्रेडिट लो लेकिन किसी का छीनाे नहीं । जिसने जो काम किया है उसे उसका क्रेडिट मिलना चाहिए ।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Apurva Asrani
बता दें कि अपूर्व असरानी ने कंगना पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था, 'उसका गेम बहुत गंदा है । पहले वो उस शख्स का विश्वास जीतने की कोशिश करती है । फिर जब आप उसे सबकुछ दे देते हो तो फिर वो आपको बाहर कर देती है । फिर प्रेस और ट्रोलर्स का इस्तेमाल कर आपके ही कैरेक्टर को बुरा बना देती है ।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें