फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये हैं बॉलीवुड के 10 सबसे महंगे गाने, एक में तो 2400 आर्टिस्ट ने किया था काम

Thu, 09 May 2019 01:53 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 12
Jodhaa Akbar - फोटो : social media
बॉलीवुड में ऐसे कई गाने हैं जो दर्शकों को जिंदगी भर याद रह जाते हैं। इन गानों को इतनी बखूबी के साथ लिखा जाता है कि सुनने वाले के दिल पर सीधा असर करे। फिर इनको गाने वाले सिंगर इसे तराश कर हीरा बना देते हैं। लेकिन सबसे महत्वपूर्व होता है इन गानों को फिल्माना। बॉलीवुड में अब फिल्मों का बजट बहुत बढ़ गया इसलिए अब गानों पर भी मेकर्स जमकर खर्च करते हैं। क्योंकि कभी-कभी फिल्में गाने की वजह से ही दर्शकों को याद रह जाती हैं। चलिए आज हम आपको बताते हैं ऐसे ही 10 गानों के बारे में जिनके खर्चे में एक छोटी फिल्म तो बनकर तैयार ही हो जाती।
विज्ञापन

2 of 12
Boss - फोटो : social media
पार्टी ऑल नाइट (बॉस)

खिलाड़ी अक्षय कुमार की फिल्म ‘बॉस’ वो गाना तो आपने सुना ही होगा, ‘पार्टी ऑल नाइट’। यह गाना बॉलीवुड के सबसे महंगे गानों में से एक माना जाता है। यह गाना बेंकॉक के एक क्लब में फिल्माया गया था। इस गाने के फ्रेम में 600 फॉरेन मॉडल्स लाई गई थीं। यह फॉरेन डांसर्स गाने मे बैकग्राउंड डांसर्स के तौर पर डांस करती हुई नजर आ रही हैं। यह गाना पॉपुलर सिंगर योयो हनी सिंह ने गाया था। वहीं इस गाने को सुमित दत्त और राजू खान ने कोरियोग्राफ किया। बताया जाता है कि इस गाने पर करीब 6 करोड़ रुपए खर्च हुए थे।
विज्ञापन

3 of 12
malang
मलंग (धूम 3)

फिल्म जानकारों के मुताबिक धूम-3 के गाने 'मलंग' पर करीब पांच करोड़ रुपये का खर्च हुआ। आमिर खान और कटरीना कैफ पर फिल्माए इस गाने को फिल्माने के लिए 200 विदेशी जिम्नास्ट बुलाए गए।

4 of 12
Namaste England - फोटो : social media
तू मेरी मैं तेरा (नमस्ते इंग्लैंड)

अर्जुन कपूर और परिणीती चोपड़ा की फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म में कई लव सांग्स हैं। लेकिन फिल्म का एक गाना 'तू मेरी मैं तेरा' लोगों के बीच पॉपुलर है। इस गाने में करीब 18 से 20 लोकेशन्स दिखाए गए थे, जिसके चलते इस पर करीब 5.5 करोड़ रुपए का खर्च आया था। इस गाने के शूटिंग में 11 दिन लग गए थे।
विज्ञापन

5 of 12
Double Dhamaal - फोटो : social media
जलेबी बाई (डबल धमाल)

कॉमेडी फिल्म डबल धमाल ने लोगों को खूब हंसाया। इसके के चलते इस फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की। कॉमेडी के साथ लोगों के जहन में इस फिल्म का एक गाना 'जलेबी बाई' भी है। इस गाने में मल्लिका शेहरावत नजर आई थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस गाने को शूट करने में करीब 1.5 करोड़ रुपए खर्च हुए थे।
विज्ञापन

6 of 12
Humpty Sharma Ki Dulhania - फोटो : social media
सैटरडे सैटरडे (हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया)

साल 2014 में आई फिल्म हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया यंग लोगों के बीच काफी हिट हुई थी। इस फिल्म का गान सैटरडे सैटरडे साल के सबसे बड़े हिट गानों में से एक था, जिसमें आलिया भट्ट और वरुण धवन साथ नजर आये थे। इस गाने पर करीब 3 करोड़ रुपए खर्च हुए थे। 
विज्ञापन

7 of 12
tha tha kar ke
ठा करके (गोलमाल रिटर्न्स)

गोलमाल फ्रैंचाइजी की दूसरी फिल्म गोलमाल रिटर्न्स ने भी लोगों को खूब गुदगुदाया। फिल्म के गाने 'ठा करके'  में 1000 बैकग्राउंड डांसर्स और 180 स्टंट्समेन ने के साथ फिल्म के सभी स्टार्स के साथ काम किया था। डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने इस गाने में 10 सबसे महंगी गाड़ियों को दिखाया था। इस गाने को शूट करने में 10 दिन लगे थे। इसको बनाने में मेकर्स को 3.5 करोड़ रुपयों को खर्च करना पड़ा।

8 of 12
सॉन्ग: छम्मक छल्लो पर डांस करती करीना कपूर
छम्मक छल्लो (रा.वन) 

शाहरुख खान के सबसे बड़े प्रोजेक्ट्स में एक फिल्म रा. वन भी थी। इस फिल्म के शाहरुख ने पानी की तरह पैसा बहाया था। ये फिल्म 3D में थी इसलिए इसे बनाने में खर्च और ज्यादा बढ़ गया था। फिल्म के गाने 'छम्मक छल्लो' पर खूब पैसा बहाया गया। इस गाने को गाने के लिए हॉलीवुड सिंगर एकोन को भारत बुलाया गया। राज स्टूडियोज ने इस गाने के सेट्स में 3 करोड़ रुपये का खर्च भी किया था। करीना कपूर और शाहरुख खान का ये गाना सुपरहिट हुआ था।

9 of 12
devdas
डोला रे डोला (देवदास)

शाहरुख खान, माधुरी दीक्षित और ऐश्वर्या राय बच्चन की मशहूर फिल्म देवदास का गाना डोला रे डोला बेहद मशहूर रहा। इसका फिल्मांकन भी लोगों ने काफी पसंद किया। इसके लिए फिल्म के निर्देशक संजय लीला भंसाली ने भव्य सेट लगवाया था। इस गाने को हिंदी सिनेमा के सबसे महंगे गीतों में से एक माना जाता है। फिल्म की कोरियोग्राफर सरोज खान के मुताबिक गाने की शूटिंग पर करीब 2.5 करोड़ रुपये खर्च किए गए।

10 of 12
Tevar - फोटो : social media
राधा नाचेगी (तेवर)

साल 2015 में आई अर्जुन कपूर और सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म तेवर दर्शकों को अपनी तरफ नहीं खींच पाई। लेकिन इस फिल्म का गाना राधा नाचेगी को लोगों ने खूब पसंद किया। सोनाक्षी सिन्हा के साथ इस गाने को रेमो डीसूजा ने कोरियोग्राफ किया था और इसमें करीब 2.5 करोड़ का खर्च हुए थे।

11 of 12
Jodhaa Akbar - फोटो : social media
अजीम ओ शान शहंशाह (जोधा अकबर) 

आशुतोष ग्वारिकर की फिल्म जोधा अकबर में ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय बच्चन की बढ़िया केमिस्ट्री देखने को मिली थी। इस फिल्म में मेकर्स ने भव्य सेट्स और बेहद खूबसूरत कॉस्टयूम्स का इस्तेमाल किया। फिल्म के गाने अजीम ओ शान शहंशाह पर मेकर्स ने बिलकुल कंजूसी नहीं दिखाई। 400 डांसर्स और 2000 साइड आर्टिस्ट्स से सजे इस गाने पर 2.5 करोड़ रुपए का खर्च आया था।
विज्ञापन

12 of 12
mughal e azam
जब प्यार किया तो डरना क्या (मुगल-ए-आजम)

1960 में आई निर्देशक के आसिफ की फिल्म "मुगल-ए-आजम" के गाने जब प्यार किया तो डरना क्या के लिए शीशमहल का सेट लगाया गया। शीशमहल की हूबहू रेप्लिका बनाने में दो साल लगे। फिल्म इतिहास के जानकारों के मुताबिक 150 फीट लंबे और 80 फीट चौड़े इस महल को बनाने में बाकी फिल्म के बजट से भी ज्यादा पैसा लगा। फिल्म के लिए खास बेल्जियम से मंगाए गए कांच का इस्तेमाल किया गया। दिलचस्प बात ये है कि मुगल-ए-आज़म एक ब्लैक एंड व्हाइट फिल्म थी लेकिन इस गीत को टेक्नी कलर में फिल्माया गया। फिल्म विशेषज्ञों के मुताबिक आज के दौर में इस गीत को फिल्माया जाता तो करीब 2.5 करोड़ रुपए लगते।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें