Pooja Batra and Sonu Ahluwalia
- फोटो : file photo
बता दें कि ये पूजा की दूसरी शादी है। पूजा ने साल 2002 में सर्जन डॉक्टर सोनू अहलूवालिया से शादी की थी और अमेरिका जाकर बस गई थीं। 9 साल बाद दोनों का तलाक हो गया। अपने तलाक को लेकर पूजा ने कहा था, 'मेरी जिंदगी बहुत मुश्किलों से गुजरी है। 8 साल की शादी में मैं निगेटिव एनर्जी से घिरी रही। डिवॉर्स लेना मेरे लिए जरूरी हो गया था।' इस बात की जानकारी पूजा ने साल 2016 में दिए एक इंटरव्यू में कही थी।