फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूजा बत्रा और नवाब शाह ने गुपचुप रचाई थी शादी, सामने आया पूरा वेडिंग एलबम

Wed, 17 Jul 2019 10:49 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
pooja batra - फोटो : social media
पूजा बत्रा और नवाब शाह बॉलीवुड के नए शादी-शुदा जोड़े हैं । हाल ही में दोनों ने अपनी शादी को कंफर्म किया । दोनों ने 4 जुलाई को दिल्ली में सात फेरे लिए थे । 5 महीने तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद पूजा और नवाब ने शादी करने का फैसला लिया । अब इस कपल की शादी की तस्वीरें भी सामने आ गई हैं । 
विज्ञापन

2 of 7
pooja batra - फोटो : social media
पूजा ने अपनी शादी में सी ग्रीन कलर की साड़ी पहनी । उसके साथ पिंक कलर का दुपट्टा लिया था । लाइट मेकअप में दुल्हन बन पूजा बहुत खूबसूरत लग रही थीं । वहीं नवाब शाह पायजामा कुर्ता और पगड़ी पहने नजर आए । तस्वीरों में पूजा और नवाब शादी की रस्में अदा करते दिख रहे हैं । इसके बाद दोनों ने रिसेप्शन पार्टी भी दी । 
विज्ञापन

3 of 7
pooja batra - फोटो : social media
नवाब और पूजा ने अपनी शादी को कबूलते हुए बयान जारी किया था । पूजा ने बॉम्बे टाइम्स को दिए इंटरव्यू में कहा, 'हां हमने शादी कर ली है । हमने दिल्ली में शादी की थी । शादी में सिर्फ परिवार के लोग ही शामिल थे । मेरे दोस्त मुझसे पूछते थे कि हम शादी में देरी क्यों कर रहे हैं । मैं हवा के साथ बहना चाहती थी लेकिन फिर मुझे लगा कि नवाब ही वो शख्स हैं जिनके साथ मैं अपनी पूरी जिंदगी बिता सकती हूं ।'

4 of 7
pooja batra nawwab shah - फोटो : social media
'इसके बाद देर करने का कोई सवाल ही नहीं उठता । तो अब हम शादीशुदा हैं । हमने 4 जुलाई को आर्य समाज से शादी की । हम इस हफ्ते अपनी शादी रजिस्टर करवा लेंगे । मैं नवाब को फिल्म इंडस्ट्री में काम करने की वजह से जानती थी । फरवरी में हमारे एक दोस्त ने हम दोनों को फिर से मिलवाया । इसके बाद हमारी बॉन्डिंग और मजबूत हो गई । मुझे लगता है कि हम सही समय पर दोबारा मिले । हम इमोशनली एक जैसे हैं और सही समय पर ये इमोशन मिले ।'
 
विज्ञापन

5 of 7
nawwab shah - फोटो : social media
वहीं नवाब कहते हैं, 'हमारा मिलना किस्मत में लिखा था । हम लोग शादी के बारे में बहुत नहीं सोचना चाहते थे और ना ही इसमें देरी करना चाहते थे । हम दोनों ने अपनी जिंदगी में अलग-अलग तरह के अनुभव लिए हैं । जब मैं पूजा से पहली बार मिला था तो मैंने किसी रिश्ते के बारे में नहीं सोचा था ।' 
विज्ञापन

6 of 7
pooja batra nawwab shah - फोटो : social media
'उम्र के इस पड़ाव पर आप शून्य रहते हैं । किसी साथी के बारे में नहीं सोच सकते । पूजा मेरी जिंदगी में सूरज की पहली किरण बनकर आई और मैं उसके साथ अपनी पूरी जिंदगी बिताने के लिए तैयार था । अपनी पहली मुलाकात के बाद ही मैं पूजा से शादी करना चाहता था । पूजा एक बहुत अच्छी लड़की है और ये मेरे लिए सबसे ज्यादा जरूरी है ।'
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
pooja batra, nawab shah - फोटो : social media
'जिंदगी में रोमांस तो अपने अपने आता है । हम दोनों जिंदगी के एक ही पड़ाव पर थे । हमें अपने रिश्ते को लेकर कोई दुविधा नहीं थी । ऐसा आजकल कम ही होता है । हम बड़ी खूबसूरती से मिले और फिर एक के बाद एक चीजें हमारे सामने आने लगीं ।' पूजा और नवाब की शादी की तस्वीरों को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं । 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें