फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'भारत' के हिट होते ही डायरेक्टर का सोशल मीडिया अकाउंट हैक, ट्वीट कर खुद दी जानकारी!

Wed, 17 Jul 2019 10:35 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Ali Abbas Zafar - फोटो : file photo
सलमान खान के साथ लगातार तीन हिट फिल्म (सुल्तान, टाइगर जिंदा है और भारत) देने वाले डायरेक्टर अली अब्बास जफर का ट्विटर और इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया है। इसकी जानकारी उन्होंने ट्वीट करके दी है।
विज्ञापन

2 of 5
Ali Abbas Zafar
अली अब्बास जफर ने अपने फॉलोवर्स के लिए मैसेज किया कि 'हैक अलर्ट- ट्विटर और इंस्टाग्राम दोनों अकाउंट हैक हो गए हैं। लगातार मैसेज और तस्वीरें पोस्ट की गईं। इसकी शिकायत कर दी गई है। समस्या ठीक होने के बाद ट्वीट करूंगा।'

 
विज्ञापन

3 of 5
Ali Abbas Zafar - फोटो : file photo
इससे पहले मार्च 2018 में भी अली अब्बास ने इंस्टाग्राम अकाउंट हैक होने की जानकारी खुद ट्वीट करके दी थी। अली अब्बास ने ट्वीट कर बताया था कि 'किसी ने मेरा इंस्टाग्राम अकाउंट हैक कर लिया है। मामले को जल्द ही निपटा दिया जाएगा। मैं स्नैपचैट पर नहीं हूं, इसलिए अगर कोई मेरे नाम से स्नैपचैट का उपयोग करता है तो ध्यान रखें वह हैकर है। आपका दिन शुभ हो।'

 

4 of 5
dhadak - फोटो : file photo
अली अब्बास जफर की हालिया रिलीज फिल्म भारत की बात करें तो इसने करीब 200 करोड़ के करीब कमाई की है। फिल्म में सलमान के अलावा कटरीना कैफ, सुनील ग्रोवर, जैकी श्रॉफ, दिशा पाटनी और तब्बू हैं। भारत की सफलता के बाद अली अब्बास जफर ने अपनी अगली फिल्म की तैयारी शुरू कर दी है। इस फिल्म से वह फिल्म निर्माता बनने जा रहे हैं और अपने इस बड़े दांव के लिए उन्होंने अपने साथ लिया है नई पीढ़ी के कलाकारों में से सबसे चर्चित अभिनेता ईशान खट्टर को।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ali abbas zafar - फोटो : AmarUjala
सिनेमा के बेहतरीन निर्देशकों में तो शुमार हो चुके अली ने कारोबार के मामले में भी फिल्म भारत से अब तक के सबसे हिट निर्देशक राजकुमार हिरानी की बराबरी की है। अली के खाते में अब 300 करोड़ रुपये कमाने वाली दो फिल्में टाइगर जिंदा है व सुल्तान और 200 करोड़ रुपये कमाने वाली एक फिल्म भारत है। अब तक ये रिकॉर्ड सिर्फ हिरानी के पास रहा है जिनकी दो फिल्मों पीके और संजू ने 300 करोड़ और थ्री इडियट्स ने 200 करोड़ रुपये से ऊपर की कमाई की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें