पीएस-1
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बता दें कि मणिरत्नम के निर्देशन में बनी फिल्म 'पीएस 1' को लायका प्रोडक्शन्स ने मद्रास टॉकीज के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है। फिल्म का संगीत ए आर रहमान ने दिया है। इस फिल्म में ऐश्वर्या राय के अलावा, चियान विक्रम, तृषा, जयम रवि, और कार्ति जैसे सितारे एक साथ नजर आएंगे। 'पोन्नियिन सेल्वन 1' तमिल, हिंदी, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज की जाएगी। 30 सितंबर को ही ऋतिक रोशन की फिल्म 'विक्रम वेधा' भी रिलीज हो रही है। यानी 30 सितंबर को बॉक्स ऑफिस पर बड़ा क्लैश देखने को मिलेगा।