मणिरत्नम की ड्रीम प्रोजेक्ट कही जाने वाली फिल्म 'पोन्नियिन सेल्वन-1' बॉक्स ऑफिस पर हर दिन सफलता के नए झंडे गाड़ रही है। ऐश्वर्या राय बच्चन की इस फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर जो तूफान खड़ा किया था वह 17वें दिन तक बरकरार है। एक तरफ फिल्म इंडियन बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही हैं, वहीं दूसरी तरफ वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस तेजी से रिकॉर्ड तोड़ रही है।