भारतीय सिनेमा के मशहूर निर्देशक 'मणिरत्नम' द्वारा निर्देशित फिल्म 'पोन्नियिन सेल्वन' के पहले पार्ट को रिलीज हुए काफी समय हो गया है। इसने रिलीज के साथ ही सिनेमाघरों में तहलका मचा दिया था। इतना ही नहीं फिल्म ने धमाकेदार कमाई करते हुए महज तीन दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 100 करोडड़ का आंकड़ा पार कर लिया था। लेकिन उसके बाद धीरे-धीरे फिल्म की कमाई में कमी आने लगी थी और अब बॉक्स ऑफिस पर 15 दिन पूरे करने के बाद 'पीएस 1' सुस्त पड़ती दिखाई दे रही थी। दूसरे हफ्ते से ही फिल्म की कमाई में गिरावट देखी जा रही थी, जो लगातार अब और भी कम होती जा रही है। जहां बीते दिन फिल्म की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली थी, वहीं आज यानी 15वें दिन भी 'पीएस 1' की हालत में कोई सुधार देखने को नहीं मिला है। चलिए जानते हैं तीसरे सोमवार को फिल्म ने कितनी कमाई की...