फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PS-1 Box Office Collection Day 10: पीएस-1 को मिला रविवार की छुट्टी का भरपूर फायदा, 10वें दिन हुई इतनी कमाई

Sun, 09 Oct 2022 11:46 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय की फिल्म पोन्नियिन सेल्वन-1 शुरुआत से ही दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हो चुकी है। चोल साम्राज्य पर आधारित यह फिल्म मणिरत्नम के निर्देशन में बनी है।
विज्ञापन
1 of 4
PS-1 - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय की फिल्म पोन्नियिन सेल्वन-1 शुरुआत से ही दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हो चुकी है। चोल साम्राज्य पर आधारित यह फिल्म मणिरत्नम के निर्देशन में बनी है। इस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन ही शानदार कमाई करते हुए अन्य सभी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया। हालांकि, बीते दिनों धीमी रफ्तार से कमाई कर रही इस फिल्म ने वीकेंड पर एक बार फिर तेजी पकड़ ली है। इसी बीच दसवें दिन हुए फिल्म कारोबार के शुरुआती आंकड़े सामने आ चुके हैं। तो चलिए जानते हैं फिल्म ने रविवार को कितनी कमाई की-

विज्ञापन

2 of 4
PS-1 - फोटो : सोशल मीडिया
बीते दिनों सुस्त पड़ चुकी इस फिल्म ने अपने दूसरे वीकेंड पर एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। शनिवार को जहां फिल्म ने बीते दिनों के मुकाबले बढ़ोतरी करते हुए शानदार कमाई की थी। तो वहीं रविवार को भी फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिला है। सामने आए शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने छुट्टी का भरपूर फायदा उठाते हुए अपने दूसरे रविवार को देशभर में करीब 16 करोड़ की कमाई कर ली है।

Godfather Box Office Collection: गॉडफादर को नहीं मिल रहे दर्शक, पांचवें दिन महज इतनी कमाई कर सकी फिल्म
विज्ञापन

3 of 4
PS-1 - फोटो : सोशल मीडिया

इससे पहले शनिवार को फिल्म ने सभी भाषाओं में कुल 15.45 करोड का कारोबार किया था। वहीं, भाषाओं की बात करें तो तमिल में इस फिल्म ने 12.9 करोड़, तेलुगू में 0.3 करोड़, हिंदी में 1.7 करोड़ और मलयालम में महज 55 लाख की ही कमाई की थी। ऐसे में फिल्म के प्रदर्शन को देख यह कहा जा सकता है कि फिल्म ने दूसरे वीकेंड पर एक बार फिर वापसी करते हुए अपनी कमाई में बढ़ोतरी कर ली है। इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई 216. 40 करोड़ रुपए पहुंच गई है।

Vikram Vedha Box Office Collection: विक्रम वेधा को मिला छुट्टी का फायदा, दसवें दिन कमाई में हुआ थोड़ा इजाफा

विज्ञापन

4 of 4
PS-1 - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म की बात करें तो मणिरत्नम द्वारा निर्देशित  'पोन्नियिन सेल्वन' 1  एक ऐतिहासिक ड्रामा है, जिसकी कहानी चोल साम्राज्य के गौरवशाली इतिहास पर आधारित है। इस फिल्म से ऐश्वर्या राय बच्चन ने लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी की है। ऐश्वर्या के अलावा फिल्म में विक्रम, जयम रवि, कार्थी, तृषा जैसे कलाकार भी नजर आए हैं।

Filmy Wrap: माता-पिता बने नयन-विग्नेश और पुष्पा 2 में होगी अर्जुन कपूर की एंट्री, पढ़ें मनोरंजन की 10 खबरें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें