फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chiyaan Vikram: इन फिल्मों के कारण हिंदी राज्यों में फेमस हैं चियान विक्रम, ओटीटी पर आज भी पसंद करते हैं लोग

Wed, 28 Sep 2022 08:36 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
चियान विक्रम - फोटो : सोशल मीडिया
तमिल सुपरस्टार चियान विक्रम जल्द ही फिल्म 'पोन्नियिन सेलवन-1' में नजर आने वाले हैं। बड़े बजट की इस फिल्म को पैन इंडिया रिलीज किया जा रहा है। फिल्म को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह है। दर्शकों को लंबे समय से इस फिल्म का इंतजार था जो 30 सितंबर को समाप्त होने वाला है। विक्रम साउथ के साथ हिंदी पट्टी में भी काफी मशहूर हैं। आज हम आपको एक्टर की उन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी वजह से वह हिंदी पट्टी के लोगों के दिलों में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं।

Filmy Wrap: महेश बाबू की मां का निधन और सोनाक्षी ने कॉमेडियन को जड़ा तमाचा, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें
विज्ञापन

2 of 5
अन्नियन - फोटो : सोशल मीडिया
अन्नियन
चियान विक्रम की यह फिल्म हिंदी पट्टी में भी काफी ज्यादा पसंद की गई थी। फिल्म को अपरिचित के नाम से रिलीज किया गया था। अन्नियन का निर्देशन शंकर ने किया था। इस फिल्म से हिंदी भाषी राज्यों में विक्रम की फैन फॉलोइंग में जबरदस्त इजाफा देखने को मिला था।

Indian Idol 13: शो से बाहर होने के बाद कंटेस्टेंट के समर्थन में आए नागालैंड के मंत्री, शेयर किया यह मीम
विज्ञापन

3 of 5
सामी - फोटो : सोशल मीडिया
सामी
विक्रम की सुपरहिट फिल्मों की लिस्ट में सामी का नाम भी शामिल है। इस फिल्म ने साउथ के बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की थी। हिंदी में यह फिल्म पुलिसवाला गुंडा 3 के नाम से कई बार टीवी पर आ चुकी है। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी यह फिल्म बिलकुल मुफ्त में देखी जा सकती है।

Urfi Javed: चांदी के वर्क के बाद उर्फी ने सिर्फ ग्लिटर से बदन ढंका, नजरों को सुरूर से किया घायल

4 of 5
आई - फोटो : सोशल मीडिया
आई
शंकर और विक्रम की जोड़ी फिल्म आई में भी साथ आ चुकी है। फिल्म में विक्रम की एक्टिंग की लोगों ने जमकर तारीफ की थी। आई में एक्टर के अपोजिट एमी जैक्सन दिखी थीं। यह फिल्म आज भी ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर देखी जा सकती है।

Akshara Singh: विक्रमगंज में फैंस ने किया अक्षरा सिंह का जोरदार स्वागत, एक्ट्रेस ने कहा, 'गोड़ लागतनी'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इरु मुरुगन - फोटो : सोशल मीडिया
इरु मुरुगन
इस फिल्म को भी हिंदी दर्शकों ने काफी पसंद किया है। नॉर्थ में इसे इंटरनेशनल राउडी के नाम से जाना जाता है। यह विक्रम के करियर की बेहतरीन फिल्मों में से एक है। जी 5 पर किसी भी समय इसका लुत्फ उठाया जा सकता है।
 

Love Story: बेपनाह मोहब्बत से हाथ में फ्रैक्चर तक, दिल तोड़ देगी सलमान-ऐश्वर्या की अधूरी प्रेम कहानी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें