निर्माता- निर्देशक मणि रत्नम सिनेमा जगत की ऐसी शख्सियत हैं जिनके साथ काम करना हर कलाकार का एक सपना होता है। मणि रत्नम का सिनेमा के क्षेत्र में बहुत बड़ा योगदान रहा है। मोहन लाल और आर माधवन को तमिल सिनेमा में लाने का श्रेय मणिरत्नम को ही जाता है। नागार्जुन के विशेष आग्रह पर मणिरत्नम ने पहली बार तेलुगू फिल्म गीतांजलि का भी निर्देशन किया जो साल की सबसे सफल फिल्मों में से थी। आज मणिरत्नम के जन्मदिन पर जानते हैं उनकी 10 सर्वश्रेष्ठ फिल्मों के बारे में। आईएमडीबी पर यूजर्स ने इन फिल्मों को उनकी बेस्ट फिल्में माना है।
विज्ञापन
2 of 11
नायकन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म: नायकन
मणि रत्नम की फिल्मों में आईएमडीबी पर सबसे ज्यादा रेटिंग 8.6 पाने वाली तमिल भाषा में बनी मणि रत्नम की फिल्म 'नायकन दिवाली के दिन 21 अक्टूबर 1987 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म मणिरत्नम के करियर की सबसे सफल फिल्मों में से एक है। फिल्म की कहानी एक ऐसे आम इंसान की है जो पुलिस से परेशान होकर एक डॉन बन जाता है। इस फिल्म को 60वें अकादमी पुरस्कार के लिए सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा फिल्म के लिए भारत की तरफ से आधिकारिक रूप से भेजा गया था। इस फिल्म के लिए कमल हासन को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला। फिल्म में कमल हासन के अलावा सरन्या, जनगराज, कार्तिका और टीनू आनंद की मुख्य भूमिकाएं थी।
विज्ञापन
3 of 11
दलपति
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म: दलपति
तमिल फिल्म दलपति की कहानी महाभारत के दो पात्र कर्ण और दुर्योधन की मित्रता पर आधारित है। मणि रत्नम के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रजनीकांत, मम्मूटी और अरविंद स्वामी ने पहली बार साथ काम किया। तीन करोड़ रुपये में बनी ये फिल्म अपने समय की साउथ की सबसे महंगी फिल्म थी। इस फिल्म ने दो फिल्मफेयर पुरस्कार दक्षिण सहित कई पुरस्कार जीते। आईएमडीबी पर इस फिल्म की रेटिंग 8.5 है।
4 of 11
कन्नथिल मुथमित्तल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म: कन्नथिल मुथमित्तल
8.4 की रेटिंग वाली तमिल फिल्म 'कन्नथिल मुथमित्तल' की कहानी भारतीय माता-पिता द्वारा गोद लिए गए श्रीलंकाई तमिल माता-पिता के एक बच्चे की कहानी है जो श्रीलंकाई गृहयुद्ध के दौरान अपनी जैविक मां से मिलना चाहता है। इस फिल्म में आर. माधवन, सिमरन, पीएस कीर्तन, नंदिता दास, जेडी चक्रवर्ती, प्रकाश राज की मुख्य भूमिकाएं थी। संगीत ए आर रहमान का था। 4 फरवरी 2002 को रिलीज हुई इश फिल्म का प्रीमियर 2002 के टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में हुआ था। इस फिल्म को छह राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार हासिल हुए थे।
विज्ञापन
5 of 11
इरुवर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म: इरुवर
फिल्म 'इरुवर' एम करुणानिधि, एमजी रामचंद्रन और जे. जयललिता के जीवन से प्रेरित तमिलनाडु के सिनेमा और राजनीति की पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्म है। मणि रत्नम ने इस फिल्म के जरिए ऐश्वर्या राय को लांच किया तो वहीं मोहनलाल ने इस फिल्म के जरिए तमिल सिनेमा में शुरुआत की थी। 14 जनवरी 1997 को रिलीज इस फिल्म को टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में मास्टर्स सेक्शन में प्रदर्शित किया गया था। बेलग्रेड अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में इस फिल्म को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार मिला। देश में भी इसने दो राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीते।
विज्ञापन
6 of 11
मौन रागम
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म: मौन रागम
तमिल भाषा में बनी निर्देशक मणिरत्नम की फिल्म 'मौन रागम' रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। फिल्म की कहानी एक रूढ़िवादी परिवार और एक कॉलेज स्टूडेंट के इर्द गिर्द घूमती है। परिवार के लोग उनकी इच्छा के विरुद्ध उसकी शादी किसी और से करवाना चाहते हैं। इस फिल्म में मोहन, रेवती, कार्तिक, वीके रामासामी, शंकरन, भास्कर, कंचना , वाणी, कलैसेल्वी की मुख्य भूमिकाएं थी। तमिल में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म के लिए इसे राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला। आईएमडीबी पर इस फिल्म की रेटिंग 8.4 है।
विज्ञापन
7 of 11
अलाईपयुथे
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म: अलाईपयुथे
आईएमडीबी पर 8.3 रेटिंग पाने वाली फिल्म 'अलाईपयुथे' से आर माधवन ने तमिल फिल्म इंडस्ट्री में अपनी शुरुआत की। इस फिल्म में आर माधवन ने सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की भूमिका निभाई जो अपने दोस्तों के साथ एक स्टार्टअप शुरू करता है। फिल्म में आर माधवन और शालिनी लीड भूमिका में थे। फिल्म की कहानी विवाहित जीवन के बीच तनाव, प्यार की परिपक्वता, परंपरा और आधुनिकता के बीच संघर्ष पर आधारित थी। 14 अप्रैल 2000 को रिलीज हुई इस फिल्म का रीमेक मणि के सहायक शाद अली ने 'साथिया' के नाम से बनाया।
8 of 11
गीतांजलि
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म: गीतांजलि
फिल्म 'गीतांजलि' तेलुगु भाषा में बनी रोमांटिक फिल्म है। मणिरत्नम ने ये फिल्म नागार्जुन के अनुरोध पर निर्देशित की। इस फिल्म को सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। इसके अलावा फिल्म को छह नंदी पुरस्कार भी मिले थे। यह फिल्म 12 मई 1989 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म को आईएमडीबी पर 8.3 की रेटिंग मिली है।
9 of 11
अंजलि
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म: अंजलि
8.2 की रोटिंग वाली यह फिल्म बच्चों की भावनाओं पर आधारित फिल्म है। कहानी एक मानसिक रूप से विकलांग बच्चे और उसके परिवार की है। इस फिल्म को तीन राष्ट्रीय पुरस्कार मिले। साल 1991 में ऑस्कर के लिए भारत की आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में भी इस फिल्म को चुना गया था।
10 of 11
बॉम्बे
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म: बॉम्बे
मणि रत्नम की फिल्म 'बॉम्बे' हिंदी सहित डब करके कई भाषाओं में रिलीज हुई। फिल्म की कहानी बाबरी मस्जिद के विध्वंस के बाद हिंदू और मुस्लिम के बीच मुंबई में हुए धार्मिक तनाव के इर्द गिर्द बुनी गई। इस फिल्म में अरविंद स्वामी और मनीषा कोइराला ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म को 1996 में फिलाडेल्फिया फिल्म फेस्टिवल सहित कई अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोहों में प्रदर्शित किया गया था। रिलीज के समय फिल्म को लेकर काफी विवाद हुआ और इस फिल्म को सिंगापुर और मलेशिया में प्रतिबंधित कर दिया गया था।
फिल्म: रोजा
मणि रत्नम के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अरविंद स्वामी और मधु की मुख्य भूमिकाएं हैं कहानी तमिलनाडु के गांव की एक साधारण लड़की की है जो कश्मीर में आतंकवादियों द्वारा अपने पति के अपहरण किए जाने पर उसकी तलाश करती है। फिल्म को तीन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिले। इस फिल्म से एआर रहमान ने बतौर संगीतकार डेब्यू किया। उन्होंने अपने काम के लिए सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशन का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी इस फिल्म के लिए जीता।