मणिरत्नम की फिल्म पोन्नियिन सेलवन-1 बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। इस फिल्म का लोगों को लंबे समय से इंतजार था। यही वजह है कि रिलीज के 17 दिन बाद भी दर्शक फिल्म देखने सिनेमाघरों तक पहुंच रहे हैं। फिल्म के लगातार अच्छे प्रदर्शन से मेकर्स के चेहरे पर भी मुस्कान आ गई है। 30 सितंबर को रिलीज हुई इस फिल्म के अब तक के कलेक्शन काफी अच्छे रहे हैं। Doctor G Box Office Collection Day 4: मंडे टेस्ट में लड़खड़ाई आयुष्मान की डॉक्टर जी, चौथे दिन की महज इतनी कमाई
गौरतलब है कि फिल्म में ऐश्वर्या राय, कार्थी, विक्रम, रवि, तृषा सहित अन्य कलाकारों ने मुख्य भूमिका निभाई है। जहां ऐश्वर्या ने पीएस 1 से काफी समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी की है, तो विक्रम के साथ उनकी यह दूसरी फिल्म है। इससे पहले दोनों फिल्म 'रावण' में साथ काम कर चुके हैं, जिसमें अभिषेक बच्चन भी मुख्य भूमिका निभाते नजर आए थे। EXCLUSIVE: शातिर धोखेबाज निकला नवाजुद्दीन की फिल्म ‘हड्डी’ का निर्माता, ओटीटी के लिए सौदे में हड़प लिए लाखों