साउथ सिनेमा को कई शानदार फिल्में देने वाले निर्देशक मणिरत्नम अब अपनी अपकमिंग फिल्म 'पोन्नियिन सेलवन' (पीएस 1) से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के लिए तैयार है। 30 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही 'पीएस 1' एक मल्टी स्टारर फिल्म है, जिसमें चियान विक्रम, ऐश्वर्या राय, तृषा, जयम रवि, और कार्ति जैसे सितारे एक साथ नजर आएंगे। ऐसे में इस फिल्म का दर्शकों के बीच जबरदस्त बज बना हुआ है। इतना ही नहीं, दुनिया भर में भी इस फिल्म को अच्छा-खासा रिस्पॉन्स मिल रहा है। विदेशों में इस फिल्म की एडवांस बुकिंग अभी से शुरू हो गई है और यहां पर 'पीएस 1' की शानदार कमाई रिलीज से पहले देखने को मिल रही है।