फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो शूट करने पर आया सलमान खान को गुस्सा, इस हरकत की वजह से मुंबई में दर्ज हुआ केस

Fri, 26 Apr 2019 02:28 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Salman Khan - फोटो : instagram
सलमान खान एक बार फिर मुश्किलों में घिर गए हैं। मुंबई में उनके खिलाफ एक शख्स ने मामला दर्ज कराया है। शिकायत में शख्स ने अपना फोन छीनने और अपने साथ बदसलूकी करने की बात कही है। इस शिकायत के बाद सलमान खान के बॉडीगार्ड ने मुंबई पुलिस में क्रॉस एप्लिकेशन दी है। 
विज्ञापन

2 of 5
Salman Khan - फोटो : file photo
सलमान खान गुरुवार को सुबह जुहू से कांदिवली की ओर साइकिल से जा रहे थे। इस दौरान एक शख्स ने मोबाइल से सलमान खान का वीडियो शूट करने की कोशिश की। ये बात सलमान को अच्छी नहीं लगी और वो भड़क गए।
विज्ञापन

3 of 5
Salman Khan - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
इस पूरे मामले के मुंबई के डीएन नगर पुलिस स्टेशन में सलमान खान के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। इसमें कहा गया है कि सलमान खान सेलिब्रिटी होने के नाते किसी की गाड़ी में हाथ डालकर मोबाइल नहीं छीन सकते हैं। पीड़ित ने ने सलमान पर उचित कार्रवाई की मांग की है।

4 of 5
Salman Khan - फोटो : instagram
शिकायतकर्ता ने कहा कि जब सलमान मुंबई के लिंकिंग रोड पर साइकिल चला रहे थे तो उन्होंने सलमान के बॉडीगार्ड से अनुमति ली और अपनी गाड़ी में बैठे-बैठे उनका वीडियो बनाने लगे जिसके बाद उनका मोबाइल छीन लिया गया। हालाकि कुछ समय बाद बॉडीगार्ड ने उस शख्स का मोबाइल लौटा दिया, लेकिन यह पूरा मामला पुलिस में चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
salman khan
सलमान के बॉडी गार्ड ने अपनी क्रॉस शिकायत में पुलिस को बताया है कि वह शख्स सलमान खान की इजाजत के बिना उनका पीछा कर रहा था। साथ ही उनका विडियो भी बना रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें