आदित्य नारायण को एक्सीडेंट मामले में जमानत मिल गई है। उन्हें दस हजार रुपय के जुर्माने पर छोड़ा गया है। बता दें कि गायकी के सरताज उदित नारायण के बेटे आदित्य नारायण को गिरफ्तार कर लिया गया था। ऑटोरिक्शा में टक्कर मारने के चलते वर्सोवा पुलिस ने उन्हें अरेस्ट किया था। इस हादसे में ऑटोरिक्शा में मौजूद 2 लोग घायल हो गये थे...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
singers
घायल होने वालों में 64 साल का ड्राइवर और 32 साल की एक महिला सवारी शामिल थी। यह घटना लोखंडवाला में इंद्रलोक बिल्डिंग के पास की है। एक्सीडेंट के बाद सिंगर आदित्य खुद अपनी गाड़ी से घायल महिला को अस्पताल लेकर गए थे।
विज्ञापन
3 of 4
एयरपोर्टकर्मी से बहस करते हुए आदित्य नारायण
यह पहली मर्तबा नहीं हैं जब आदित्य इस मुसीबत में फंसे हों। इससे पहले पिछले साल ही आदित्य का एक एयरलाइन के स्टाफ मेंबर को धमकाने और आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए एक वीडियो लीक हुआ था।
उस दौरान मामला एक्सट्रा लगेज को लेकर गरमाया था। दरअसल, रायपुर एयरपोर्ट पर अतिरिक्त लगेज के मुद्दे पर आदित्य और इंडिगो कर्मियों के बीच जमकर नोकझोंक हुई थी। मामला इतना बढ़ गया कि आदित्य ने इंडिगो कर्मियों को धमकी तक दे डाली।