पीएम मोदी
- फोटो : ANI
फैक्ट चेक में पाया गया कि वायरल हो रही तस्वीर अक्तूबर 2014 की है। इसका 2020 की किसी घटना से कोई लेना देना नहीं है। 25 अक्तूबर 2014 को मुंबई में एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल की शुरुआत हुई थी। अस्पताल के उद्घाटन में मुकेश अंबानी, नीता अंबानी, पीएम मोदी और महाराष्ट्र के तत्कालीन राज्यपाल सी विद्यासागर राव भी पहुंचे थे। ऐसे में इस खबर में कोई सच्चाई नहीं है कि पीएम मोदी हाल ही में मुंबई पहुंचे थे। यह एक फेक खबर है जो गलत दावों के साथ फैलाई जा रही है।