शनिवार शाम को शबाना आजमी की कार एक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गईं। जिसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गईं। इस घटना के बाद से ही सोशल मीडिया पर शबाना के फैंस के साथ ही साथ अन्य सितारों का भी रिएक्शन आना शुरू हो गया। हर कोई शबाना की सलामती की दुआ मांग रहा था। इस बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी शबाना के लिए ट्वीट किया।