मोदी सरकार के कार्यकाल को तीन साल पूरे होने वाले हैं। 26 मई को देश भर में तीन साल पूरे होने की खुशी में जश्न मनाया जाएगा। मोदी सरकार ने इन तीन सालों में देश की तरक्की और खुशहाली के लिए कई पुख्ता काम किए हैं। उनकी कई योजनाओं की पहल से बॉलीवुड हस्तियां भी काफी प्रभावित हैं। उनकी योजनाओं से इंप्रेस होकर कई बॉलीवुड स्टार्स भी उनका साथ देने को आगे आए हैं।
इनमें अक्षय कुमार, विवेक ओबेरॉय, आमिर खान, अमिताभ बच्चन, विद्या बालन और परिणीति चोपड़ा जैसे केई बड़े सितारे शामिल हैं। जिस तरह मोदी की योजनाओं से ये सितारे प्रभावित उसी तरह अगर मोदी इन स्टार्स की कुछ फिल्में देखेंगे तो शायद देश का हित करने में उन्हें कुछ मदद मिल सकती है। आइए जानते हैं मोदी को किन-किन फिल्मों से सीख मिल सकती है।
विज्ञापन
मोदी सरकार@3: पीएम मोदी को देखनी चाहिए ये 11 फिल्में, तभी कर पाएंगे देश का भला
2 of 12
मोदी
सात हिंदुस्तानी- ये अमिताभ बच्चन की पहली फिल्म थी। इसमें साल लड़के अपने हक और देश के लिए लड़ते हैं। पीएम मोदी अक्सर अपने भाषण में देश के हित और हक की बात करते हैं। ये फिल्म निश्चित ही पीएम मोदी को प्रोत्साहित करेगी।
विज्ञापन
मोदी सरकार@3: पीएम मोदी को देखनी चाहिए ये 11 फिल्में, तभी कर पाएंगे देश का भला
3 of 12
नायक
नायक- अनिल कपूर की इस फिल्म से तो हर कोई वाकिफ होगा। इस मूवी में अनिल कपूर एक दिन का सीएम बनकर पूरे सिस्टम की सुधार देते हैं। मोदी इस फिल्म से सीख लेकर भारतीय राजनीति के भ्रष्ट सिस्टम को ठीक कर सकते हैं।
मोदी सरकार@3: पीएम मोदी को देखनी चाहिए ये 11 फिल्में, तभी कर पाएंगे देश का भला
4 of 12
स्वदेश
स्वदेश- जिस तरह पीएम मोदी को अपने देश से बेहद प्यार है। उसी तरह इस फिल्म में शाहरुख खान अपने देश के लिए विदेश की नौकरी छोड़कर आ जाते हैं। फिर छोटे से गांव में बिजली-पानी जैसी सुविधा मुहैया कराते हैं।
विज्ञापन
मोदी सरकार@3: पीएम मोदी को देखनी चाहिए ये 11 फिल्में, तभी कर पाएंगे देश का भला
5 of 12
चक दे इंडिया
चक दे इंडिया- इस फिल्म को देखने के बाद पीएम मोदी टीम वर्क सीख सकते हैं। हालांकि मोदी अच्छी शासन नीति के लिए जाने जाते हैं। लेकिन शाहरुख खान इस फिल्म में अपनी हॉकी टीम में जिस तरह हौसला भरते हैं। वो काबिले तारीफ था।
विज्ञापन
मोदी सरकार@3: पीएम मोदी को देखनी चाहिए ये 11 फिल्में, तभी कर पाएंगे देश का भला
6 of 12
लगान
लगान- आमिर खान की ये सुपरहिट मूवी देख पीएम मोदी में अपनों के लिए कुछ कर गुजरने का जज्बा और बढ़ जाएगा। इस फिल्म में आमिर खान अपने गांव के लोगों का लगान माफ करने के लिए ऐसा खेल खेलते हैं जिसकी एबीसीडी भी उन्हें नहीं आती थी।
विज्ञापन
मोदी सरकार@3: पीएम मोदी को देखनी चाहिए ये 11 फिल्में, तभी कर पाएंगे देश का भला
7 of 12
एयरलिफ्ट
एयरलिफ्ट- ये फिल्म एक देशभक्त के लिए काफी इंस्पायरिंग है। फिर मोदी तो अपनी देशभक्ति के लिए ही जाने जाते हैं। फिल्म में अक्षय कुमार दूसरे देश में फंसे भारत के लोगों के लिए अपनी जान की बाजी लगा देते हैं।
मोदी सरकार@3: पीएम मोदी को देखनी चाहिए ये 11 फिल्में, तभी कर पाएंगे देश का भला
8 of 12
हॉलीडे
हॉलीडे- इस फिल्म से पीएम मोदी देश में छिपे गद्दारों का कैसे पता लगाना है, ये तकनीक जान पाएंगे। फिल्म में भी अक्षय कुमार छुट्टियां मनाने आते हैं और एक मिशन चलाकर छिपे गद्दारों को ढूंढ निकालते हैं।
मोदी सरकार@3: पीएम मोदी को देखनी चाहिए ये 11 फिल्में, तभी कर पाएंगे देश का भला
9 of 12
दंगल
दंगल- पीएम मोदी की 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' योजना काफी पॉपुलर हुई है। अपनी इस योजना को सही दिशा देने के लिए पीएम मोदी को आमिर खान स्टारर फिल्म 'दंगल' जरूर देखनी चाहिए।
मोदी सरकार@3: पीएम मोदी को देखनी चाहिए ये 11 फिल्में, तभी कर पाएंगे देश का भला
10 of 12
रंग दे बसंती
रंग दे बसंती- ये फिल्म भले ही आज के जमाने के लड़के-लड़कियों पर आधारित हो। लेकिन ये फिल्म दिखाती है कि नई जेनरेशन में भी देश भक्ति कम नहीं होती। पीएम मोदी भी अक्सर मन की बात में युवाओं प्रोत्साहित करने वाले भाषण देते हैं।
मोदी सरकार@3: पीएम मोदी को देखनी चाहिए ये 11 फिल्में, तभी कर पाएंगे देश का भला
11 of 12
बॉर्डर
बॉर्डर- देशभक्ति से सराबोर इस फिल्म में उन जवानों का दर्द दिखाया गया है जो देश के लिए अपने घर-परिवार से दूर रहते हैं। पीएम मोदी देश के जवानों के लिए काफी योजनाएं लाए हैं। इस फिल्म को देखने के बाद मोदी जी देश के जवानों का असली दर्द समझ पाएंगे।
मोदी सरकार@3: पीएम मोदी को देखनी चाहिए ये 11 फिल्में, तभी कर पाएंगे देश का भला
12 of 12
जमीन
जमीन- इस फिल्म को देखने के बाद पीएम मोदी ये सीख पाएंगे कि जब देश पर कोई आपत्ति आए तो किस सूझ-बूझ से काम करना चाहिए। फिल्म में एक प्लेन को हाईजैक कर लिया जाता है। इसके बाद देश की सरकार और पुलिस फोर्स मिलकर बड़े ही साहस के साथ सारे यात्रियों को सुरक्षित वापस ले आती है।