फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी ने किया इस अभिनेता का वीडियो शेयर, लिखा- 'कोरोना का पंचनामा'

Sat, 21 Mar 2020 12:30 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पीएम मोदी, कार्तिक आर्यन - फोटो : Social Media
कोरोना वायरस को लेकर बॉलीवुड की तरफ से लगातार सतर्कता बरतने के संदेश सामने आ रहे हैं। अक्षय कुमार, शाहरुख खान, मोनाली ठाकुर, कार्तिक आर्यन जैसे सितारे अपने फैन्स से इस वायरस को लेकर गंभीरता बरतने के लिए लगातार कह रहे हैं। हाल ही में अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी एक वीडियो अपने फैन्स के साथ साझा किया था जिसमें वो कोरोना के खतरे से फैन्स को अलग अंदाज में अवगत करा रहे थे। कार्तिक का ये वीडियो आम जनता को तो पसंद आया ही साथ ही साथ पीएम मोदी को भी काफी पसंद आया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Kartik Aaryan - फोटो : social media
कार्तिक ने ये वीडियो अपने खास मोनोलॉग डायलॉग वाली स्टाइल में बनाया था। ये कार्तिक की ही फिल्म प्यार का पंचनामा के एक फेमस डायलॉग की तरह ही था। कार्तिक के इस वीडियो को उनके फैन्स ने तो खूब पसंद किया। साथ ही साथ ये वीडियो देश के प्रधानमंत्री नरंन्द्र मोदी को भी काफी पसंद आया है। तभी तो पीएम ने इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया पर साझा किया है।
विज्ञापन

3 of 5
नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से कार्तिक का ये वीडियो साझा किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए पीएम ने लिखा, 'यह युवा अभिनेता आपसे कुछ कहना चाहता है... ये समय है 'ज्यादा सावधान' रहने का और करो 'कोरोना का पंचनामा'!' पीएम मोदी के इस ट्वीट को काफी पसंद किया जा रहा है।
 

4 of 5
कार्तिक आर्यन - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
गौरतलब है कि कार्तिक आर्यन ने साल 2011 में आई अपनी फिल्म 'प्यार का पंचनामा' के मोनोलॉग डायलॉग से उस समय भी काफी सुर्खियां बटोरी थीं। कार्तिक ने कोरोना को लेकर जो वीडियो बनाया है उसमें भी कार्तिक इसी अंदाज में बोल रहे हैं। कार्तिक का ये वीडियो भी काफी सुर्खियां बटोर रहा है। इस वीडियो में कार्तिक फैन्स को अपने अलहदा अंदाज में कोरोना वायरस से होने वाले खतरे को लेकर अलर्ट करते दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Shahrukh Khan - फोटो : Social Media
बता दें कि सिर्फ कार्तिक ही ऐसे अभिनेता नहीं हैं जो कोरोना को लेकर फैन्स को सजग कर रहे हैं। कार्तिक के अलावा अक्षय कुमार ने भी बीते दिन एक वीडियो फैन्स के साथ साझा किया था। इस वीडियो में अक्षय का गुस्सा साफ जाहिर हो रहा था। अक्षय की नाराजगी उन लोगों पर थी जो कोरोना के खतरे को अनदेखा करते हुए घूम रहे हैं पार्टी कर रहे हैं। इसके अलावा शाहरुख खान ने भी फैन्स को एक वीडियो जारी कर कोरोना के खतरे से आगाह किया है और साथ ही उन्हें सुरक्षित रहने के लिए कहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें