फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस तरह किया बॉलीवुड सेलेब्स का धन्यवाद, विराट- अनुष्का से बोले- 'आप बेहतरीन पैरेंट्स साबित होंगे'

Fri, 18 Sep 2020 03:51 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड सितारों ने पीएम मोदी को दी जन्मदिन की बधाई - फोटो : Twitter
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 सितंबर को अपना 70वां जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर उन्हें आम से लेकर खास तक, तमाम लोगों ने जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। बॉलीवुड के भी तमाम दिग्गज सितारों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। जिनमें शाहरुख खान, सलमान खान, करण जौहर, कंगना रणौत, विराट- अनुष्का, मिलिंद सोमन, माधुरी दीक्षित आदि शामिल थे। पीएम ने भी उन सभी का शुक्रिया अदा किया। इस दौरान उन्होंने विराट और अनुष्का को जो रिप्लाई दिया वो चर्चा में आ गया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली - फोटो : Instagram
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने भी पीएम नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। विराट कोहली ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं।' इसका जवाब देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, 'धन्यवाद विराट कोहली। और मैं आपको भी बधाई देना चाहता हूं। अनुष्का शर्मा और आप बेहतरीन पैरेंट्स साबित होंगे।'
 
विज्ञापन

3 of 5
karan johar - फोटो : Instagram
इसके अलावा करण जौहर ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए लिखा कि किस तरह उन्होंने भारतीय सिनेमा को विश्व स्तर पर पहचान दिलाने के उनके विचारों को अपना समर्थन दिया था। इसके जवाब में मोदी ने कहा कि सिनेमा के लिए आपका जुनून सराहनीय है।
 

4 of 5
माधुरी दीक्षित - फोटो : Instagram
तो वहीं अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने भी प्रधानमंत्री के साथ की एक तस्वीर साझा करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। तो वहीं पीएम मोदी ने भी माधुरी को धन्यवाद करते हुए लिखा, 'आपको और आपके परिवार को किचन गार्डन के लिए शुभकामनाएं।' शाहरुख खान और सलमान खान ने भी प्रधानमंत्री को जन्मदिन पर बधाई दी। जिसके जवाब में उन्होंने सलमान के साथ अपनी पुरानी मुलाकात और शाहरुख को आईपीएल आने पर व्यस्तता याद दिलाई।
 
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कंगना रणौत (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter @KanganaTeam
इसके अलावा अभिनेत्री कंगना रणौत और संजय दत्त ने भी उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाए दीं। कंगना ने एक वीडियो के माध्यम से प्रधानमंत्री को बधाई दी। जिसके जवाब में पीएम मोदी ने कंगना का शुक्रिया अदा किया। तो वहीं संजय दत्त की जन्मदिन की शुभकामनाओं पर पीएम ने संजू बाबा के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। सभी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से बेहतरीन जवाब मिले। जिनसे जाहिर तौर पर इन सितारों को भी काफी खुशी मिली होगी।
 
 

पढ़ें: मिलिंद सोमन ने पीएम मोदी को अलग अंदाज में दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, मिला ये शानदार जवाब
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें