फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महीनों बाद अपने बच्चों से मिले संजय दत्त, पत्नी मान्यता ने फैमिली फोटो साझा करते हुए लिखा- बस साथ रहना है हमेशा के लिए

Fri, 18 Sep 2020 03:46 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
संजय दत्त परिवार के साथ - फोटो : Instragram- @maanayata
अपनी पिछली फिल्म ‘सड़क 2’ की ओटीटी रिलीज से ठीक पहले खुद को बीमार बताने वाले संजय दत्त आखिरकार लंबे वक्त के बाद अपने बच्चों से मिलने दुबई पहुंच गए हैं। सजंय दत्त इस वक्त अपनी पत्नी मान्यता दत्त और बच्चों के साथ दुबई में वक्त बिता रहे हैं। संजय दत्त 10 दिनों के लिए प्राइवेट हवाई जहाज लेकर दुबई गए हैं। बीमारी के बाद ये पहली बार है जब संजय दत्त ने अपने बच्चों से मुलाकात की है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
संजय दत्त और मान्यता दत्त दुबई रवाना - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
मान्यता दत्त ने अपने इंस्टग्राम पर संजय दत्त की बच्चों संग तस्वीर साझा की है। इस फोटो में संजय दत्त, मान्यता और दोनों बच्चे इकरा और शहरान दत्त नजर आ रहे हैं। सभी कैमरे की तरफ देखकर स्माइल कर रहे हैं। हालांकि इस तस्वीर में संजय दत्त की बड़ी बेटी त्रिशाला दिखाई नहीं दे रही हैं। त्रिशाला संजय दत्त की पहली पत्नी ऋचा शर्मा की बेटी हैं। 

विज्ञापन

3 of 5
संजय दत्त और मान्यता दत्त - फोटो : Instagram: @maanayata
मान्यता दत्त ने तस्वीर साझा करते हुए लिखा है- ‘आज मैं सिर्फ भगवान को इस तोहफे के लिए धन्यवाद देना चाहती हूं। कोई शिकायत नहीं, कोई विनती नहीं.. बस साथ रहना है हमेशा के लिए। आमीन।’ इस तस्वीर में संजय दत्त का लुक काफी बदला नजर आ रहा है।

4 of 5
संजय दत्त, मान्यता दत्त - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि संजय दत्त इस वक्त लंग कैंसर जैसी घातक बीमारी से गुज़र रहे हैं। उनका इलाज फिलहाल मुंबई कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में चल रहा है। लॉकडाउन का पूरा समय मान्यता ने अपने बच्चों शाहरान और इकरा के साथ दुबई में ही बिताया। अपने पति की सेहत खराब होने की बात सुनकर मान्यता बच्चों को दुबई में ही छोड़ मुंबई आ गई थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
संजय दत्त, मान्यता दत्त - फोटो : एएनआई
जब से संजय दत्त के कैंसर की खबर मीडिया में आई, तब से यह चर्चा भी शुरू हुई कि उन्होंने इलाज के लिए यूएस या सिंगापुर जाने की इजाजत मांगी है। हालांकि मुंबई में ही संजय दत्त की कीमोथेरेपी के नतीजे सकारात्मक होने की बात कही जा रही है और इन नतीजों के बाद ही वह छुट्टी मनाने दुबई गए हैं। फैंस संजय दत्त के जल्दी ठीक होने की दुआ जरूर कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें