फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम फिल्में करने के बाद भी इंस्टाग्राम पर सबसे मशहूर हैं प्रियंका, इन सेलेब्स का नंबर भी देख लें

Thu, 05 Mar 2020 08:06 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
celebs on Instagram - फोटो : ट्विटर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार रात ट्वीट कर बताया कि वह सोशल मीडिया छोड़ने पर विचार कर रहे हैं। उन्होंने लिखा, 'इस रविवार (8 मार्च) को मैं फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब समेत अपने सभी सोशल मीडिया अकाउंट छोड़ने पर विचार कर रहा हूं। इस बारे में मैं आपको जानकारी दे दूंगा।' हालांकि इसके बाद पीएम मोदी ने ये साफ कर दिया कि वह अपने सभी सोशल मीडिया अकाउंट्स को महिलाओं के हवाले कर देंगे। प्रधानमंत्री मोदी के इंस्टाग्राम पर 35.2 मिलियन फॉलोवर्स हैं। ऐसे में आज हम आपको बॉलीवुड के उन सेलेब्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाते हैं। खास बात ये है कि टॉप 5 की लिस्ट में एक भी मेल स्टार शामिल नहीं है।
विज्ञापन

2 of 6
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Twitter

प्रियंका चोपड़ा

इस लिस्ट में सबसे पहले नाम आता है प्रियंका चोपड़ा का। प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली सेलिब्रिटी हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 50.3 मिलियन फॉलोवर्स हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण इंस्टाग्राम पर फॉलो की जाने की सेलिब्रिटी में दूसरे नंबर पर आती हैं। उनके कुल 44.6 मिलियन फॉलोवर्स हैं। दीपिका की हाल ही में छपाक फिल्म रिलीज हुई है जिसके दर्शकों ने खास पसंद नहीं किया। वह जल्द ही रणवीर सिंह के साथ 83 में नजर आने वाली हैं। दीपिका खबर लिखे जाने तक अपने इंस्टाग्राम पर 1,146 पोस्ट कर चुकी हैं।

4 of 6
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

आलिया भट्ट

तीसरे नंबर पर हैं बॉलीवुड की क्यूट एक्ट्रेस आलिया भट्ट। आलिया के इंस्टा पर 43.6 मिलियन फॉलोवर्स हैं। आलिया भट्ट इन दिनों अमिताभ बच्चन और रणबीर कपूर के साथ ब्रह्मास्त्र की शूटिंग कर रही हैं।
विज्ञापन

5 of 6
श्रद्धा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

श्रद्धा कपूर

श्रद्धा कपूर को इंस्टाग्राम पर 41.2 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। वह अब तक 1,578 पोस्ट कर चुकी हैं। श्रद्धा कपूर फेमस विलेन शक्ति कपूर की बेटी हैं और बॉलीवुड में कई शानदार फिल्में कर चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जैकलीन फर्नांडीज - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम

जैकलीन फर्नांडीज

सोशल मीडिया बहुत एक्टिव रहने वालीं जैकलीन फर्नांडीज के इंस्टाग्राम पर 37.7 मिलियन फॉलोवर्स हैं। वह अब तक 2,102 पोस्ट कर चुकी हैं। जैकलीन फर्नांडीज इन दिनों अपने नए होली सॉन्ग को लेकर सुर्खियों में हैं। इस गाने में 'बिग बॉस 13' के रनर अप आसिम रियाज भी उनके साथ नजर आएंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें