फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी ने मिलिंद सोमन की उम्र को लेकर किया मजाक, पूछा- सच में आप 55 साल के ही हैं?

Thu, 24 Sep 2020 06:31 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पीएम नरेंद्र मोदी, मिलिंद सोमन - फोटो : Twitter/Instagram: @milindushasoman, PTI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिट इंडिया मूवमेंट की पहली वर्षगांठ के मौके पर एक ऑनलाइन फिट इंडिया डायलॉग के दौरान 'फिट इंडिया एज एप्रोप्रियेट फिटनेस प्रोटोकॉल' लॉन्च किया। इस दौरान पीएम मोदी ने देशभर के फिटनेस विशेषज्ञों और प्रभावशाली व्यक्तियों के साथ बातचीत की। इस दौरान पीएम की बात मिलिंद सोमन से भी हुई।
विज्ञापन

2 of 5
पीएम मोदी, मिलिंद सोमन - फोटो : file photo
'फिट इंडिया डायलॉग' के तहत बातचीत में पीएम ने मिलिंद सोमन से पूछा, "लोग आपकी उम्र को लेकर ऑनलाइन जो कहते हैं क्या आप वाकई उतने साल के हैं?" इस पर मिलिंद ने कहा, "कई लोग मुझसे पूछते हैं...आप वाकई 55 साल के हैं? वे सोचते हैं कि मैं इस उम्र में 500 किलोमीटर कैसे भाग सकता हूं?"
विज्ञापन

3 of 5
मां के साथ मिलिंद सोमन - फोटो : Twitter/Instagram: @milindushasoman
वहीं पीएम ने मिलिंद सोमन की मां की तारीफ भी की। बताया कि उनका फिटनेस वीडियो मिला था और उन्होंने इसे 5 बार देखा। इस पर मिलिंद ने कहा- मेरी मां 81 साल की है अभी, तो वो जो कर सकती है, मैं सोचता हूं कि उनकी उम्र तक पहुंचूंगा तो वैसा बनूंगा। मां मेरी मिसाल है। शहरों में आजकल हम बैठे रहते हैं। बैठने से फिटनेस लेवल कम हो जाता है।'

4 of 5
मिलिंद सोमन - फोटो : Twitter/Instagram: @milindushasoman
बता दें, मिलिंद सोमन को भारत का पहला मेल सुपर मॉडल कहा जाता है। मिलिंद सोमन ने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल की थी जिसमें उन्हें अपार सफलता मिली। इसके बाद टीवी सीरियल 'कैप्टन व्योम' ने उन्हें एक्टिंग की दुनिया में भी सफलता के मुकाम पर पहुंचा दिया था। इन दोनों जॉनर में फिट बैठने के बाद मिलिंद ने बॉलीवुड में कदम रखा और वहां पर भी कामयाबी हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मिलिंद सोमन - फोटो : Twitter/Instagram: @milindushasoman
मिलिंद सोमन ने मॉडलिंग की शुरुआत साल 1988 में की थी। इसके बाद वह कई वीडियो और विज्ञापन में भी नजर आए जिसने रातों रात उन्हें स्टार बना दिया था। यह वक्त 90 के दौर का था। साल 1995 में मिलिंद सोमन ने अपनी गर्लफ्रेंड मधु सप्रे के साथ एक न्यूड फोटोशूट किया था। इस फोटोशूट की वजह से मिलिंद को लोगों ने न केवल खरी खोटी सुनाई बल्कि विज्ञापन कंपनी को कोर्ट केस का सामना भी करना पड़ा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें