फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Instagram पर पीएम मोदी का बोलबाला, लेकिन दीपिका और प्रियंका से अब भी हैं इतना पीछे

Mon, 14 Oct 2019 02:31 PM IST
Avinash Pal अविनाश सिंह पाल, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
प्रियंका चोपड़ा, पीएम नरेन्द्र मोदी और दीपिक पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो अक्सर सोशल मीडिया पर न सिर्फ फोटोज शेयर करते हैं बल्कि अपने 'मन की बात' भी करते हैं। ऐसे में हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर पीएम मोदी के 30 मिलियन (3 करोड़) फॉलोअर्स पूरे हो गए हैं। इंस्टाग्राम पर इतनी बड़ा संख्या में फॉलोअर्स होना काफी बड़ी बात है लेकिन पीएम मोदी अब भी प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण से पीछे हैं। इस पैकेज में जानते हैं इनके इंस्टाग्राम अकाउंट के बारे में....
विज्ञापन

2 of 5
pm modi unga 2019 - फोटो : UNGA
पीएम नरेन्द्र मोदी
पीएम मोदी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 30 मिलियन फॉलोअर्स हैं। इसके साथ ही अभी तक वो 350 सोशल मीडिया पोस्ट कर चुके हैं। पीएम मोदी के इंस्टाग्राम अकाउंट की सबसे खास बात ये है कि उनकी फॉलोइंग लिस्ट शून्य है। यानी पीएम मोदी इंस्टाग्राम पर किसी को भी फॉलो नहीं करते हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
priyanka chopra - फोटो : priyanka chopra
प्रियंका चोपड़ा
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। बात करें प्रियंका के इंस्टाग्राम अकाउंट की तो उनके 45.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं। हालांकि उनके पोस्ट भी हजारों की संख्या में हैं। प्रियंका अभी तक कुल 2979 पोस्ट कर चुकी हैं। यानी जल्दी ही वो तीन हजार पोस्ट के करीब पहुंच जाएंगी। बता दें कि प्रियंका खुद 472 लोगों को फॉलो करती हैं।
 

4 of 5
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण के इंस्टाग्राम पर कुल 39.5 मिलियन फॉलोअर्स हैं। जबकि वो खुद 104 लोगों को फॉलो करती हैं। इसके साथ ही वो अभी तक कुल 984 पोस्ट कर चुकी हैं। बता दें कि दीपिका भी अक्सर अपने फैंस के लिए अपने खूबसूरत फोटोशूट्स शेयर करती रहती हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
वैसे बात दीपिका और प्रियंका को वर्कफ्रंट की करें तो प्रियंका की फिल्म द स्काई इज पिंक हाल ही में रिलीज हुई है। फिल्म ने अभी तक 6 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। फिल्म में प्रियंका के साथ जायरा वसीम, रोहित सराफ और फरहान अख्तर नजर आ रहे हैं। वहीं दीपिका पादुकोण ने हाल ही में रणवीर सिंह के साथ फिल्म 83 का शूट खत्म किया है। इसके बाद वो फिल्म छपाक में नजर आएंगी।

पढ़ें: Spotted: व्हील चेयर पर दिखी ये अभिनेत्री और एक कार में नजर आए अर्जुन-मलाइका
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें