आर माधवन
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिषेक बच्चन को बंटी और बबली के सीक्वल में रिप्लेस करेंगे आर माधवन
अभिषेक बच्चन और रानी मुखर्जी स्टारर फिल्म बंटी और बबली के सीक्वल की तैयारी जोरों पर चल रही है। ऐसे में डेक्कन क्रॉनिकल की रिपोर्ट्स के मुताबिक, बंटी और बबली के सीक्वल में पहले अभिषेक बच्चन और रानी मुखर्जी कैमियो प्ले करने वाले थे। लेकिन अभिषेक ने इस फिल्म से बैकआउट कर लिया है। अब अभिषेक की जगह इस फिल्म में आर माधवन दिखाई देंगे। वहीं बंटी का किरदार सिद्धार्थ चतुर्वेदी निभाएंगे। साथ ही फिल्म में न्यूकमर शरवरी वाघ भी दिखाई देंगे।