फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़े पर्दे पर यह सांसद निभाएगा पीएम मोदी का रोल, फिल्म मिलते ही कहा ऐसा, कहीं बॉलीवुड खफा ना हो जाए

Sat, 16 Jun 2018 04:51 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
PM Modi

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के बाद अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जिंदगी पर भी फिल्म बनने जा रही है। फिल्म की स्क्रिप्ट फाइनल हो चुकी है और कास्टिंग का काम भी शुरू हो चुका है। पहले खबर आई थी कि शत्रुघ्न सिन्हा को फिल्म में लीड रोल ऑफर किया गया है। मगर अब किसी और के नाम पर मुहर लग गई है।

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Paresh
बीजेपी सांसद और बॉलीवुड एक्टर परेश रावल बड़े पर्दे पर पीएम मोदी का किरदार निभाते नजर आएंगे। इस रोल पर जब उनकी प्रतिक्रिया मांगी गई तो उन्होंने कहा, 'यह बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। एक बात मैं साफ कर दूं कि मुझसे बेहतर पीएम मोदी का किरदार कोई नहीं निभा सकता। मुझे यकीन है कि आप सबको मेरी परफॉर्मेंस अच्छी लगेगी।'

 
विज्ञापन

3 of 5
Paresh
परेश रावल कई मौकों पर यह जाहिर कर चुके हैं कि वह पीएम मोदी के फैन हैं। अपने एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा,'मैं उन्हें जीता हूं।' एक्टर ने बताया कि फिल्म की स्क्रिप्ट फाइनल हो चुकी है और वह उससे काफी खुश हैं। फिल्म की शूटिंग सितंबर में शुरू होगी। खबर है कि परेश इस फिल्म को प्रोड्यूस भी करेंगे। 



 

4 of 5
Paresh
बता दें कि पहली बार नहीं है जब पीएम मोदी पर बन रही फिल्म में किसी ने परेश रावल को साइन करने के बारे में सोचा है। निर्देशक रूपेश पटेल से पहले एड-फिल्ममेकर लॉयड बपतिस्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जिंदगी पर बायोपिक बनाने की तैयारियां कर रहे थे, लेकिन वह प्रोजेक्ट ठंडे बस्ते में चला गया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Sanju poster
नरेंद्र मोदी की बायोपिक से पहले परेश रावल बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त की बायोपिक में भी नजर आएंगे। फिल्म 'संजू' में वह सुनील दत्त के किरदार में दिखेंगे। फिल्म में रणबीर कपूर लीड रोल में हैं। वहीं, सोनम कपूर, मनीषा कोइराला, विकी कौशल और दीया मिर्जा ने भी अहम किरदार निभाए हैं। फिल्म 29 जून को रिलीज होगी। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें