फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब किंग खान ने कहा, चलो मतदान करने, पीएम मोदी ने किया ट्वीट 'शानदार कोशिश शाहरुख खान'

Tue, 23 Apr 2019 07:25 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Shahrukh Khan, PM Modi - फोटो : social media
शाहरुख खान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मतदाताओं को वोट के लिए जागरुक करने वाली अपील के जवाब में एक वीडियो ट्वीट किया। उन्होंने एक स्पेशल वीडियो बनाकर लोगों से वोट डालने का आग्रह किया। शाहरुख की इस वीडियो पर अब पीएम मोदी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन

2 of 5
shah rukh, modi - फोटो : social media
पीएम नरेंद्र मोदी ने शाहरुख खान को ट्विटर पर रिप्लाई करते हुए इस गाने की तारीफ की है। पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा- शानदार कोशिश शाहरुख खान। मुझे पूरा विश्वास है कि भारत की जनता खासकर पहली बार वोटर आपकी अपील जरूर सुनेंगे और भारी संख्या में वोट देंगे।
 

 
विज्ञापन

3 of 5
Shahrukh Khan - फोटो : social media
अपनी इस वीडियो में शाहरुख खान खुद गाना गाते नजर आ रहे हैं। गाने का नाम है चलो मतदान। इस गाने को तनिष्क बाग्ची और अब्बी वायरल ने लिखा है।

4 of 5
शाहरुख खान - फोटो : instagram
गाना गाकर शाहरुख खान मतदान के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। इस दौरान वह अपनी ऊंगली में मतदान वाली नीली स्याही लगवा रहे हैं। वह गाने में कह रहे हैं कि अब कोई शिकायत, कोई बहाना नहीं। अब बढ़ना है आगे और देश को बढ़ाना। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
shahrukh khan
शाहरुख ने ट्विटर पर पीएम मोदी को टैग करते हुए लिखा, 'प्रधानमंत्री जी ने क्रिएटिविटी के लिए बोला था। मैं थोड़ा लेट हो गया वीडियो बनाने में...आप मत होना वोट करने में। वोटिंग केवल हमारा अधिकार नहीं है बल्कि ये हमारी शक्ति भी है।'
 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें