पीएम नरेन्द्र मोदी और सोलो पौधा
- फोटो : अमर उजाला
वहीं पीएम मोदी ने जवाब में लिखा, 'कुली नंबर 1 की टीम का शानदार कदम । यह देखकर बेहद खुशी हो रही है कि फिल्मी दुनिया भी सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त भारत बनाने की दिशा में अपना योगदान दे रही है ।' इसके बाद वरुण धवन ने एक और ट्वीट में लिखा, 'धन्यवाद प्रधानमंत्री जी । साफ-सफाई की शुरुआत घर की सबसे पहली शिक्षा होती है और मेरा यह मानना है कि जिस तरह से स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत आपने की है उसमें हर एक भारतीय को अपना योगदान देना चाहिए । स्वच्छता के हिसाब से भारत को नंबर 1 बनाना हमारा संकल्प है ।'
फिल्म के अलावा वरुण की बातकरें तो हीं हाल ही में वरुण गणेश चतुर्थी के सेलिब्रेशन में पहुंचे। यहां उनके साथ कार्तिक आर्यन, भूषण कुमार और अपारशक्ति खुराना भी नजर आए ।