फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरहान अख्तर के जन्मदिन से लेकर 'मुन्नाभाई 3' तक, ये है मनोरंजन जगत की 5 बड़ी खबरें

Wed, 09 Jan 2019 09:02 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
farhan akhtar
फरहान अख्तर आज मना रहे हैं अपना 45वां बर्थडे

बॉलीवुड में कम ही स्टार्स ऐसे हैं जो एक्टर होने के साथ अच्छे सिंगर, राइटर और डायरेक्टर भी हैं । बॉलीवुड में ऑलराउंउर होने का तमगा सिर्फ फरहान अख्तर को मिला हुआ । जावेद अख्तर के बेटे फरहान अख्तर अपने हर हुनर से दर्शकों का दिल जीत चुके हैं । आज यानी 9 फरवरी को फरहान अपना 45वां बर्थडे सेलीब्रेट कर रहे हैं । फरहान, जावेद अख्तर की पहली पत्नी हनी ईरानी के बेटे हैं । 

फरहान अख्तर ही नहीं ये स्टार्स भी अपनी सौतेली मां पर छिड़कते हैं जान, इस लिस्ट में सलमान हैं टॉप पर
विज्ञापन

2 of 5
pm modi film poster - फोटो : twitter
परेश रावल ने विवेक ओबेरॉय को लिया आड़े हाथ

हाल ही में पीएम मोदी पर बन रही बायोपिक का फर्स्ट पोस्टर रिलीज किया गया। इस फिल्म को ओमंग कुमार बना रहे हैं वहीं पीएम मोदी का रोल विवेक ओबेरॉय निभाएंगे । दूसरी ओर पीएम मोदी पर और फिल्म बन रही है । इसमें पीएम मोदी का रोल परेश रावल को मिला है । इस पर परेश रावल ने कहा, 'नरेंद्र मोदी के जीवन में कई सारी ऐसी घटनाएँ हैं, जिन पर फिल्म बनाई जा सकती है और कई सारे लोग इसे बना सकते हैं। लेकिन पीएम मोदी का रोल मुझसे बेहतर कोई नहीं कर सकता है ।' 
विज्ञापन

3 of 5
Munna Bhai MBBS
मुन्ना भाई 3 की स्क्रिप्ट तैयार, फिर साथ दिखेंगे संजय दत्त-अरशद वारसी

बॉलिवुड की सबसे पसंदीदा फ्रैंचाइजी में से एक मुन्ना भाई सीरीज रही है । पिछले साल फिल्म के डायरेक्टर राजकुमार हिरानी ने कन्फर्म किया था कि वह इस फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं। दर्शकों के लिए गुड न्यूज ये है कि मुन्ना भाई 3 की स्क्रिप्ट तैयार हो गई है । साथ ही इसकी शूटिंग इसी साल शुरू हो जाएगी । फिल्म में एक बार फिर संजय दत्त और अरशद वारसी की जोड़ी दिखेगी।

4 of 5
rakesh roshan - फोटो : twitter
ऋतिक ने पीएम मोदी को बताया- पिता की सर्जरी रही सक्सेसफुल

हाल ही में ऋतिक रोशन ने बताया कि उनके पिता राकेश रोशन को कैंसर हुआ है। ये खबर सुनते ही बॉलीवुड हस्तियों से लेकर पीएम मोदी तक ने राकेश रोशन की सलामती की दुआ की । पीएम मोदी ने ट्वीट कर राकेश रोशन को फाइटर बताया । इसके जवाब में ऋतिक ने पीएम मोदी को शुक्रिया कहा । साथ ही ये भी बताया कि उनके पिता राकेश रोशन की सर्जरी सफल रही है । 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kedarnath
केदारनाथ की सफलता के बाद सुशांत सिंह राजपूत को मिली एक साथ 12 फिल्में

'केदारनाथ' को बॉक्स ऑफिस पर मिली सफलता के बाद बॉलीवुड में सुशांत सिंह राजपूत के लड़खड़ाते करियर को फिर से पटरी पर ला दिया है । सुशांत को इस फिल्म के बाद एक-दो नहीं बल्कि 12 फिल्मों के ऑफर एक साथ मिले हैं । इस बात का खुलासा खुद सुशांत ने एक इंटरव्यू में किया । 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें