फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

B'Day Spl:8 साल छोटे शिरीष पर कैसे आया था फराह खान का दिल, बेहद रोमांचक है लव स्टोरी

Wed, 09 Jan 2019 07:43 AM IST
kapil kumar एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
farah khan

बॉलीवुड की दबंग लेडी और सबकी फेवरेट फराह खान का आज जन्मदिन है। वहीं फराह जितनी स्वभाव से बिंदास हैं, उतनी ही निराली है उनकी लव स्टोरी। आज उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनकी लव स्टोरी के बारे में।

विज्ञापन

2 of 6
farah khan - फोटो : getty images
फराह के पति शिरीष बॉलीवुड में आने से पहले एक इलेक्ट्रॉनिकल इंजीनियर थे और मोटोरोला कंपनी में काम करते थे। कंपनी में चार साल तक काम करने के बाद शिरीष ने इंडस्ट्री बदली ओर बॉलीवुड में किस्मत आजमाने आ गए। शिरीष ने फिल्म इंडस्ट्री में एडिटर के तौर पर काम किया। फराह से शिरीष की पहली मुलाकात फिल्म 'मैं हूं ना' के सेट पर हुई थी।
विज्ञापन

3 of 6
farah khan
सेट पर दोनों हमेशा लड़ते रहते थे। किसी ने नहीं सोचा था कि दोनों कभी शादी करेंगे। लेकिन अचानक एक दिन शिरीष ने फराह को प्रपोज कर दिया। उस वक्त फराह 32 की और शिरीष 25 के थे। फराह ने शिरीष को हां कहने में काफी समय लिया। लेकिन आखिरकार दोनों ने साल 2004 में शादी कर ली।

4 of 6
farah khan
शादी के चार साल बाद फराह खान ने ट्रिपलेट्स बच्चों को जन्म दिया। फराह खान से शादी करने के बाद शिरीष ने 'तीस मार खां और जोकर' जैसी फिल्मों की कहानी भी लिखी। लेकिन दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर पिट गईं। इन दोनों फिल्मों में अक्षय कुमार ने काम किया था। फिल्म 'जाने-मन' के राइटर भी शिरीष कुंदर ही थे। शिरीष ने 'कृति' नाम की एक शॉर्ट फिल्म भी बनाई है।
विज्ञापन

5 of 6
फराह खान - फोटो : HT
शिरीष की वजह से फराह खान और शाहरुख खान के रिश्ते में भी दरार आ गई। दोनों इंडस्ट्री में भाई-बहन के तौर पर फेमस थे। लेकिन शिरीष ने एक बार शाहरुख की फिल्म 'रावन' के बारे में कुछ गलत ट्वीट कर दिया था। जिससे शाहरुख खान उनसे काफी नाराज हो गए। दरअसल, शिरीष और शाहरुख के रिश्ते में उस समय खटास आ गई थी जब उन्होंने फिल्म 'तीस मार खां' में काम करने से मना कर दिया था
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Farah Khan
शाहरुख को फिल्म की कहानी पसंद नहीं आई थी। तबसे शिरीष और शाहरुख एक-दूसरे को नापसंद करने लगे थे। इसी के चलते एक बार संजय दत्त की पार्टी में शाहरुख ने शिरीष को चांटा मार दिया था। तब फराह ने दोनों को शांत कराया था। साथ ही ट्वीट कर इस खबर को पुख्ता किया था। शिरीष कुंद अपने आपत्तिजनक ट्वीट को लेकर भी अक्सर चर्चा में रहते हैं। हाल ही में उन्होंने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को 'गुंडा' कहकर एक ट्वीट किया था। जिस के लिए उन पर एफआईआर हो गई। बवाल होता देख शिरीष ने ट्विटर से अपना ये ट्वीट डिलीट कर दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें