फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में एक्ट्रेस को बनाया बंधक से 'जेठालाल' के बर्थडे तक, मनोरंजन की 5 बड़ी खबरें

Sun, 26 May 2019 11:50 AM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड में किसी फिल्म की प्री और पोस्ट स्क्रीनिंग दिखाना आम बात हो चली है, लेकिन यहां हम बात कर रहे हैं पीएम मोदी की बायोपिक 'पीएम नरेंद्र मोदी' की। पीएम मोदी की इस बायोपिक मे विविध प्रकार की प्रतिष्ठा समाहित है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पूजा-अर्चना में श्रद्धाभाव को ध्यान में रखते हुए स्वामी बाबा रामदेव और स्वामी चिदानंद सरस्वती ने ऋषिकेश के गंगा घाट पर फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग खुले में रखी है।
विज्ञापन

2 of 5
ऋतु सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
भोजपुरी एक्ट्रेस ऋतु सिंह को एक सिरफिरे आशिक ने दो घंटे तक बंदी बनाए रखा। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक सलमान ताज पाटिल के अनुसार राबर्टसगंज कोतवाली अंतर्गत नगर के एक होटल में सुबह उस समय अफरा तफरी मच गई थी जब भोजपुरी फिल्म की शूटिंग के लिए यहां आई अभिनेत्री के कमरे में सिरफिरा आशिक पंकज यादव बुरी नीयत से जबरदस्ती घुस गया और अभिनेत्री को बंधक बना लिया। 
विज्ञापन

3 of 5
Ankita Lokhande
टीवी सीरियल की मशहूर अभिनेत्री अंकिता लोखंडे एक फिर चर्चा में हैं। साल की शुरुआत में ही अभिनेत्री ने इस बात की पुष्टि की थी वह बिलासपुर बेस्ड बिजनेसमैन विक्की जैन संग रिलेशनशिप में हैं। गौरतलब है कि अंकिता ने एक 8 बेडरूम वाला फ्लैट भी खरीदा है जिसमें वह शादी के बाद रहेंगी। इससे पहले अभिनेत्री ने सुंशात सिंह राजपूत को काफी समय तक डेट किया था।  शादी के इस साल दिसंबर या जनवरी 2020 में होने की संभावना है। इतना ही नहीं अभिनेत्री को लेकर कहा जा रहा है कि उन्होंने मुंबई में एक आठ बीएचके का फ्लैट भी खरीदा है। यह अपार्टमेंट जल्द ही बनकर तैयार हो जाएगा। माना जा रहा है कि शादी के बाद अंकिता इसी आठ बेडरूम वाले फ्लैट में रहेंगी। 

4 of 5
Salman Khan - फोटो : social media
'भारत' के ट्रेलर हो देखकर कहा जा सकता है कि सलमान खान इस फिल्म में सर्कस के स्टंटमैन की भूमिका भी निभाते दिखाई दे रहे हैं। फिल्म के स्लो मोशन गाने में तो उन्हें मौत के कुएं में मोटरसाइकिल चलाते हुए भी देखा गया है। मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो मौत के कुएं में मोटरसाइकिल चलाने के लिए सलमान खान को काफी मेहनत करनी पड़ी थी।  इस बात का खुलासा 'भारत' फिल्म के निर्देशक अली अब्बास जफर ने अपने एक इंटरव्यू में किया। मीडिया को दिए अपने इंटरव्यू में अली अब्बास ने बताया कि सलमान  ने उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में स्थित एक असली मौत के कुएं में मोटरसाइकिल चलाने की ट्रेनिंग ली थी। सलमान को असली स्टंटमैन द्वारा प्रशिक्षित भी किया गया था, ताकि वह अपने इस सीन को अच्छे से निभा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Dilip Joshi - फोटो : social media
टीवी के मशहूर सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में जेठालाल का किरदार निभा रहे अभिनेता दिलीप जोशी आज अपना 51वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। उनका जन्म 26 मई 1968 को गुजरात में हुआ था। उन्होंने साल 1997 में सीरियल 'क्या बात है' से अपने टीवी करियर की शुरुआत की थी। 1989 में ब्लॉकबस्टर फिल्म 'मैंने प्यार किया' से फिल्मी करियर शुरुआत की थी। इसके बाद दिलीप बॉलीवुड की 'हम आपके है कौन', 'फिर भी दिल है हिंदुस्तानी', 'हमराज', 'दिल है तुम्हारा' जैसी करीब 15 फिल्मों में अपना दमदार अभिनय दिखा चुके हैं लेकिन फिल्मों में ज्यादा सफल नहीं होने पर उन्होंने टीवी का रुख किया जहां उन्हें अपार सफलता हासिल हुईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें