बॉलीवुड के जाने माने एक्टर, म्यूजिक कंपोजर पीयूष मिश्रा किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है। पीयूष मिश्रा अपनी बेहतरीन कविताओं, अभिनय और गानों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अपने काम से लोगों के दिलों में जगह बनाई है। पीयूष की फैन फॉलोइंग भी अच्छी खासी है। वहीं, एक्टर ने अपनी बायोग्राफी किताब 'तुम्हारी औकात क्या है पीयूष मिश्रा को अपने फैंस को डेडिकेट किया है, जो उनके पीछे दीवाने हैं।