स्वदेशी वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म जी5 ने दर्शकों की बेहद पसंदीदा सीरीज 'पिचर्स' के दूसरे सीजन की घोषणा की है। युवा दर्शकों के बीच ये सीरीज काफी लोकप्रिय रही है और कारोबारी दुनिया में अपना पहला कदम रखने वालों के बीच तो इसे कल्ट सीरीज का रुतबा हासिल रहा है। इस सीरीज के पहले सीजन की कहानी में चार युवा उद्यमियों को नौकरी छोड़कर अपने स्टार्टअप वेंचर को आगे बढ़ाते हुए दिखाया गया था। अब सात साल के लंबे अरसे के बाद अब इस शो के दूसरे सीजन वापसी हो रही है।