फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ishaan Khatter: अमिताभ बच्चन की वजह से हो पाया था ईशान खट्टर का स्कूल में दाखिला? एक्टर ने किया खुलासा

Wed, 09 Aug 2023 11:16 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ईशान खट्टर, अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता ईशान खट्टर ने फिल्म 'धड़क' से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इस फिल्म में वह जान्हवी कपूर के साथ नजर आए। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान ईशान ने खुलासा किया कि अमिताभ बच्चन की वजह से उनका एडमिशन स्कूल में हो पाया था। एक्टर ने बताया कि बिग बी से उनकी पहली बार मुलाकात फिल्म 'सूर्यवंशम' के सेट पर हुई थी। गौरतलब है कि ईशान ने इस फिल्म में बाल कलाकार के रूप में काम किया। वहीं उनके पिता राजेश खट्टर और मां नीलिमा अजीम ने भी फिल्म में अहम रोल अदा किया। 
विज्ञापन

2 of 5
ईशान खट्टर - फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में एक बातचीत के दौरान ईशान ने खुलासा किया कि उनके स्कूल एडमिशन में बिग बी ने काफी मदद की थी। एक्टर ने बताया कि 'सूर्यवंशम' के लिए जब उनकी मां नीलिमा अजीम शूटिंग कर रही थीं, तब उनके पास कोई नैनी नहीं थी। वह ईशान को अपने साथ सेट पर लेकर जाया करती थीं। 
विज्ञापन

3 of 5
ईशान खट्टर - फोटो : सोशल मीडिया
एक्टर ने आगे बताया कि एक दिन सेट पर अमिताभ बच्चन आए तो उन्हें देख ईशान 'बाले मियां बाले मियां' (बड़े मियां) करके चिल्लाने लगे। दरअसल, ईशान ने उसी दौरान 'बड़े मियां छोटे मियां' फिल्म देखी थी। अमिताभ बच्चन ने जब इस बात पर गौर किया और इसके बाद ईशान और वह दोस्त बन गए! ईशान फिल्म के सेट पर अक्सर अमिताभ बच्चन की दाढ़ी खींचा करते थे।
Abhishek Bachchan: मुझे याद नहीं कि पापा की पहली फिल्म कौन सी देखी, घर पर वह कभी सुपरस्टार की तरह नहीं आए

4 of 5
ईशान खट्टर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
ईशान ने यह भी बताया कि मां नीलिमा को उनके लिए एक अच्छे स्कूल में एडमिशन कराने में परेशानी हो रही थी। जब बिग बी को यह बात पता चली तो वह निजी रूप से गए और स्कूल प्रशासन से बात करके ईशान का एडमिशन कराया। ईशान ने बताया कि उन्हें यह किस्सा खुद भी नहीं पता था। एक दिन अचानक उनकी मां इस बात का जिक्र करने लगीं, तब जाकर उन्हें यह बात पता चली।
OMG 2: ओएमजी 2 को 'ए सर्टिफिकेट' मिलने के पक्ष में नहीं सद्गुरु, बोले- किशोरों के लिए भी है जरूरी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ईशान खट्टर
ईशान खट्टर आखिरी बार फिल्म 'फोन भूत' में सिद्धांत चतुर्वेदी और कटरीना कैफ के साथ नजर आए थे। उनके वर्क फ्रंट की बात करें तो ईशान जल्द ही फिल्म 'पिप्पा' में नजर आएंगे। 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित इस फिल्म में ईशान ब्रिगेडियर बलराम सिंह मेहता की भूमिका में नजर आएंगे।
Sunny Deol: 'बॉबी को लॉन्च करने के लिए कोई तैयार नहीं था', सनी ने दिखावा करने वाले बॉलीवुड सितारों पर कसा तंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें