बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'गदर 2' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। साथ ही वह लगातार फिल्म का प्रचार करने में व्यस्त हैं। सनी फिल्म के प्रमोशन और दर्शकों के बीच इसके बारे में जागरूकता फैलाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। एक नए प्रमोशनल इंटरव्यू में अभिनेता ने बॉलीवुड कैंपों और उनके दिखावटी स्वभाव के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने उस समय के बारे में भी बात की, जब वह अपने छोटे भाई बॉबी देओल को फिल्म इंडस्ट्री में लॉन्च कर रहे थे।