अभिनेता आशीष विद्यार्थी की पूर्व पत्नी पीलू विद्यार्थी तब चर्चा में आई जब आशीष विद्यार्थी ने इनसे तलाक लेकर 57 साल की उम्र में रुपाली बरुआ के साथ दोबारा शादी की। पीलू विद्यार्थी अभिनेत्री नुसरत भरूचा की फिल्म 'अकेली' के जरिए बड़े पर्दे पर दमदार वापसी हुई है। इस फिल्म में पीलू विद्यार्थी ने नुसरत भरूचा की मां का किरदार निभाया है। इस फिल्म को लेकर जहां पीलू काफी उत्साहित हैं, वहीं आशीष विद्यार्थी के नए वैवाहिक जीवन को लेकर दिल छू लेने वाली बात कही।