तब क्या हो जब फिल्म का ट्रेलर देखकर ही रोंगटे खड़े हो जाएं... जीहां ऐसी ही एक फिल्म का ट्रेलर अभी कुछ घंटे पहले रिलीज हुआ है। फिल्म का नाम है पीहू। एक ऐसी कहानी जिसके बारे में सोचकर ही आप सहम जाएंगे। विनोद कापड़ी निर्देशित फिल्म पीहू16 नवंबर को रिलीज होगी लेकिन ट्रेलर अभी से ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल हो गया है।