फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शो में आया सबसे मजेदार कंटेस्टेंट, टाइम मशीन का इस्तेमाल कर बिग बी के बारे में जानना चाहता है ये सब

Wed, 24 Oct 2018 04:07 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
kbc 10
केबीसी सीजन 10 के लेटेस्ट एपिसोड में हरियाणा से आईं डॉक्टर वंदना तनेजा रोल ओवर कंटेस्टेंट के तौर पर हॉट सीट पर बैठीं। गेम की शुरुआत 3,20,000 रुपए के सवाल से होती है। वंदना 50:50 लाइफलाइन की मदद लेती हैं और सवाल का सही जवाब देती हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
केबीसी
वंदना 6,40,000 के सवाल का गलत जवाब देती हैं और गेम से 3,20,000 रुपए लेकर जाती हैं । वंदना के बाद हॉट सीट पर मध्यप्रदेश से आईं शोभना कुल्हाड़े आती हैं। शोभना सातवें सवाल का गलत जवाब देती हैं और 10 हजार रुपए लेकर घर जाती हैं । 
विज्ञापन

3 of 5
केबीसी
शोभना के बाद हॉट सीट पर मुंबई के विकास सिंह आते हैं । अमिताभ बच्चन सबको बताते हैं कि विकास की रुचि टाइम मशीन में है। विकास बिग बी से कहते हैं कि वह टाइम मशीन से उनकी फिल्म 'दीवार' और 'शोले' के सेट पर जाना चाहते हैं।

4 of 5
केबीसी
विकास पहली लाइफलाइन ऑडियंस पोल की मदद से 5000 रुपए जीत जाते हैं। सवालों का सही जवाब देने के बाद वह 50:50 लाइफलाइन का इस्तेमाल करते हैं और 40,000 रुपए जीतते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kaun banega crorepati
इसके बाद वह जोड़ीदार लाइफलाइन की मदद से 11वें सवाल का सफलतापूर्वक जवाब देते हैं और 3,20,000 रुपए जीत जाते हैं। तभी एपिसोड खत्म हो जाता है और विकास आज रोल-ओवर कंटेस्टेंट के रूप में कंटिन्यू करेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें