फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Photos Of The Day: लहंगे में सोनाक्षी का शाही अंदाज और सूट में शमा ने गिराईं बिजलियां, पढ़ें सेलिब्रिटी अपडेट

Thu, 20 Oct 2022 08:44 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
सोनाक्षी सिन्हा, शमा सिकंदर - फोटो : Instagram
बॉलीवुड की इस रंगीन दुनिया में रोज कुछ न कुछ लगा रहता है। अपने पसंदीदा सितारों के बारे में जानने के लिए फैंस भी काफी बेताब रहते हैं और सोशल मीडिया के जरिए उन पर नजर रखते हैं। सितारे भी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपनी अपडेट देते रहते हैं। फोटोज ऑफ द डे के जरिए हम आपको दिन भर की सितारों से जुड़ी जानकारी देते हैं। तो चलिए 10 तस्वीरों में जानते हैं आज का सेलिब्रिटी अपडेट...
विज्ञापन

2 of 11
जान्हवी कपूर - फोटो : Instagram
जान्हवी कपूर
बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर इन दिनों अपनी फिल्म 'मिली' को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। कुछ दिनों पहले फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया है। वहीं, अब अभिनेत्री ने अपनी कई सारी सेल्फी साझा की हैं।

विज्ञापन

3 of 11
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : Instagram
सोनाक्षी सिन्हा
सोनाक्षी सिन्हा जल्द ही 'डबल एक्सएल' फिल्म में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ हुमा कुरैशी भी मुख्य भूमिका में हैं। वहीं, अभिनेत्री ने आज रैंप पर वॉक करने के दौरान की तस्वीरें शेयर की हैं। लहंगे में सोनाक्षी का शाही अंदाज दिख रहा है और वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

4 of 11
अथिया शेट्टी - फोटो : Instagram
अथिया शेट्टी
बॉलीवुड अभिनेत्री अथिया शेट्टी अपनी तस्वीरों और पर्सनल लाइफ के चलते आए दिन लाइमलाइट में बनी रहती हैं। अथिया ने व्हाइट शिमरी आउटफिट में अपनी तस्वीरें साझा की हैं। इस लुक में वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। 

विज्ञापन

5 of 11
कटरीना कैफ - फोटो : Instagram
कटरीना कैफ
कटरीना कैफ इन दिनों अपनी फिल्म 'फोन भूत' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। इस फिल्म में कटरीना एक भूत का किरदार निभा रही हैं। वहीं, उन्होंने लाल रंग की साड़ी में अपनी तस्वीरें साझा की हैं। अपने इस लेटेस्ट लुक में कटरीना बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

विज्ञापन

6 of 11
शरवरी वाघ - फोटो : Instagram
शरवरी वाघ
शरवरी वाघ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अभिनेत्री ने अपनी बेहद प्यारी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इसमें वह गुब्बारों और कॉटन कैंडी के साथ क्यूट पोज देती नजर आ रही हैं।

विज्ञापन

7 of 11
विक्की कौशल - फोटो : Instagram
विक्की कौशल
विक्की कौशल ने ट्रेडिशनल लुक में अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। विक्की बुधवार को दिवाली पार्टी में पहुंचे थे, जिसकी तस्वीरें उन्होंने इंस्टाग्राम पर साझी की हैं। इन तस्वीरों में विक्की ब्लू कलर के कुर्ते में नजर आ रहे हैं।

8 of 11
शमा सिकंदर - फोटो : Instagram
शमा सिकंदर
टीवी की मशहूर अभिनेत्री शमा सिकंदर अपने बोल्ड अंदाज के लिए जानी जाती हैं। अभिनेत्री आए दिन अपनी बोल्ड तस्वीरों से इंटरनेट का पारा बढ़ा देती हैं। आज शमा ने पीले रंग के सूट में अपनी तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें उनका ग्लैमरस अवतार देखने को मिल रहा है।

9 of 11
अवनीत कौर - फोटो : Instagram
अवनीत कौर
बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने करियर की शुरुआत करने वाली अवनीत कौर अब सोशल मीडिया स्टार बन चुकी हैं और जल्द बॉलीवुड में भी कदम रखने जा रही हैं। अवनीत ने आज पीले और नीले रंग के सूट में खेतों के बीच से अपनी खूबसूरत तस्वीरें साझा की हैं।

10 of 11
विक्की कौशल, शहनाज गिल - फोटो : Instagram
शहनाज गिल
शहनाज गिल आए दिन लाइमलाइट में बनी रहती हैं। शहनाज ने आज विक्की कौशल के साथ तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें वह बहुत खुश नजर आ रही हैं। यह दिवाली पार्टी की तस्वीरें हैं।

विज्ञापन

11 of 11
रकुल प्रीत सिंह - फोटो : Instagram
रकुल प्रीत सिंह
रकुल प्रीत सिंह इन दिनों अपनी फिल्म 'थैंड गॉड' के प्रमोशन में जुटी हुई हैं। यह फिल्म दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देनी वाली है।वहीं, रकुल सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। आज अभिनेत्री ने पीले रंग की साड़ी में अपनी तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें