फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: आदिपुरुष पर भड़के रामायण के ‘राम’ और सामने आया हाउसफुल 5 से जुड़ा अपडेट, पढ़ें मनोरंजन की 10 खबरें

Sat, 08 Oct 2022 08:27 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'आदिपुरुष' के मेकर्स की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। टीजर के जारी होने के बाद से ही फिल्म निर्माताओं को पहले आलोचना, फिर ट्रोलिंग और अब फिल्म पर रोक लगाने वाली याचिका का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
1 of 11
Filmy Wrap - फोटो : Social media
'आदिपुरुष' के मेकर्स की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। टीजर के जारी होने के बाद से ही फिल्म निर्माताओं को पहले आलोचना, फिर ट्रोलिंग और अब फिल्म पर रोक लगाने वाली याचिका का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली की एक अदालत में फिल्म 'आदिपुरुष' की रिलीज पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका दायर की गई है। याचिका में आरोप लगाया गया है कि फिल्म में भगवान राम और हनुमान का गलत चित्रण में दिखाया गया है। 
विज्ञापन

2 of 11
आदिपुरुष - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, हैदराबाद
'आदिपुरुष' के मेकर्स की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। टीजर के जारी होने के बाद से ही फिल्म निर्माताओं को पहले आलोचना, फिर ट्रोलिंग और अब फिल्म पर रोक लगाने वाली याचिका का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली की एक अदालत में फिल्म 'आदिपुरुष' की रिलीज पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका दायर की गई है। याचिका में आरोप लगाया गया है कि फिल्म में भगवान राम और हनुमान का गलत चित्रण में दिखाया गया है। 

Adipurush: फिल्म 'आदिपुरुष' के खिलाफ दायर हुई याचिका, भगवान राम और हनुमान के गलत चित्रण का लगाया आरोप
विज्ञापन

3 of 11
आदिपुरुष के निर्देशक ओम राउत - फोटो : सोशल मीडिया
ओम राउत के निर्देशन में बन रही फिल्म 'आदिपुरुष' पर विवाद बढ़ता जा रहा है। 2 अक्तूबर को बेहद ही ग्रैंड तरीके से इस फिल्म का टीजर राम नगरी अयोध्या में रिलीज किया गया। लेकिन इस टीजर में 'रावण' बने सैफ अली खान का लुक लोगों को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। इतना ही नहीं, टीजर में सैफ एक भयानक पक्षी पर बैठकर हवा में उड़ते हुए भी नजर आए थे, जिस पर बवाल हो रहा है। वहीं, अब इस पूरे विवाद पर निर्देशक ओम राउत और फिल्म के डायलॉग राइटर मनोज मुंतशिर ने बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि हमने इस फिल्म में दिखाने की कोशिश की है कि आज के समय में राक्षस कैसे दिखते हैं।

Adipurush Ravan Controversy: पुष्पक विमान नहीं तो किस पर बैठा रावण? आदिपुरुष के निर्देशक के इस दावे को पढ़िए

4 of 11
पठान फिल्म में शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान स्टारर बहुप्रतीक्षित फिल्म 'पठान' के रिलीज होने में अभी काफी समय बाकी है। मेकर्स अब तक शाहरुख और दीपिका पादुकोण के अलावा अभिनेता जॉन अब्राहम का लुक भी रिवील कर चुके हैं। जानकारी के मुताबिक शाहरुख खान इस फिल्म में एक स्पाई का किरदार अदा करने वाले हैं, जबकि जॉन अब्राहम निगेटिव रोल में दिखेंगे। दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है लेकिन इसकी रिलीज से पहले ही इसके सीक्वल की जानकारी भी सामने आ रही है।

Pathan 2: शाहरुख खान की 'पठान' का बनेगा सीक्वल! यहां जानें फिल्म से जुड़ी सारी जानकारी
विज्ञापन

5 of 11
अरुण गोविल - आदिपुरुष - फोटो : सोशल मीडिया
'आदिपुरुष' के विरोध में उठने वाली आवाजें तेज हो गई हैं। प्रभास और सैफ अली खान की फिल्म को लेकर हंगामा बढ़ते जा रहा है। इसी बीच रामानंद सागर की 'रामायण' के राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल का बयान सामने आया है। अभिनेता ने वीडियो जारी कर 'आदिपुरुष' के मेकर्स पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया है। पढ़िए क्या बोले रील लाइफ 'राम'....


Adipurush Controversy: रामायण के साथ खिलवाड़ करने वालों पर भड़के 'राम', आदिपुरुष के मेकर्स को सुनाई खरी-खरी
विज्ञापन

6 of 11
सहर अफशा - फोटो : सोशल मीडिया
सिनेमा जगत की कई अभिनेत्रियां शोबिज की दुनिया को अलविदा कह चुकी हैं, जिसमें सना खान और जायरा वसीम जैसी लोकप्रिय अभिनेत्रियों के नाम शामिल है। इन अभिनेत्रियों ने इंडस्ट्री से दूरी बनाकर इस्लाम की राह पकड़ी है और अब भोजपुरी सिनेमा की अभिनेत्री सहर अफशा ने भी ऐसा ही फैसला लिया है। सहर अफशा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर फैंस को बताया है कि उन्होंने शोबिज की दुनिया को छोड़ने का फैसला किया है। उनके इस पोस्ट से फैंस हैरान है।

Bhojpuri: अब इस अभिनेत्री ने इस्लाम के लिए छोड़ी इंडस्ट्री, बोलीं- सब खत्म करने का इरादा कर लिया
विज्ञापन

7 of 11
रश्मिका मंदाना-सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'गुडबाय' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म के प्रमोशन में रश्मिका जोर-शोर से जुटी हुई हैं। फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में रश्मिका मंदाना पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस 16' में भी पहुंची हैं। यहां सलमान खान एक्ट्रेस से कई दिलचस्प सवाल करते नजर आए हैं। रश्मिका के साथ एक्ट्रेस नीना गुप्ता भी सलमान खान के शो में पहुंची। यह एपिसोड काफी खास होने वाला है। इस एपिसोड का प्रोमो सामने आ गया है, जिसमें दोनों एक्ट्रेस सल्लू भाई के साथ खूब हंसी-ठिठोली करती नजर आ रही हैं।

Rashmika Mandanna: बिग बॉस के घर में रश्मिका की एंट्री? सलमान खान के साथ जमकर करेंगी हंसी-ठिठोली

8 of 11
आशा पारेख - फोटो : सोशल मीडिया
अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री आशा पारेख को हाल ही में दादा साहेब पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। वहीं, अब अभिनेत्री ने एक इंटरव्यू को दौरान बॉलीवुड इंडस्ट्री को लेकर बात की। एक प्रशिक्षित शास्त्रीय नृत्यांगना आशा पारेख ने कहा कि बॉलीवुड अब भारतीय संस्कृति को नहीं दर्शाता है, खासकर डांस के संदर्भ में। इसके साथ ही उन्हें लगता है कि लोग आजकल अपनी भारतीय जड़ों को भूल गए हैं। उन्होंने फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली को इस सबसे अलग बताया और गानों के रीमिक्स पर भी अपनी नाराजगी जाहिर की।

Asha Parekh: बॉलीवुड के बदलते ट्रेंड पर आशा पारेख का बयान, बोलीं- हिंदी सिनेमा अब भारतीय संस्कृति नहीं दर्शाता

9 of 11
हाउसफुल - फोटो : सोशल मीडिया
कॉमेडी फिल्मों के शौकीन लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल, हिट फ्रेंचाइजी हाउसफुल का अगला भाग जल्द ही दर्शकों को हंसाते हुए नजर आएगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो प्रोड्यूसर साजिद नाडियावाला इस फिल्म पर काम शुरु कर चुके हैं। रिपोर्ट के दावों की मानें तो फिल्म की स्क्रिप्ट फाइनल हो चुकी है। बताया जा रहा है कि फिल्म में 5 कलाकार एक साथ नजर आ सकते हैं।

Housefull 5: बॉक्स ऑफिस पर कब दस्तक देगी हाउसफुल 5? रिलीज डेट से लेकर स्टारकास्ट तक यहां जानें सभी अपडेट

10 of 11
उर्फी जावेद - फोटो : social media
बिग बॉस में साजिद खान की एंट्री के बाद से ही लोग न सिर्फ मेकर्स बल्कि चैनल की भी आलोचना कर रहे हैं। दरअसल मीटू अभियान के दौरान निर्देशक साजिद पर कई महिलाओं ने गंभीर आरोप लगाए थे। यही वजह है कि बिग बॉस में साजिद की एंट्री लोगों को पसंद नहीं आ रही है। हाल ही में उर्फी जावेद ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी और निर्माताओं पर भड़कती नजर आईं थीं। अब एक बार फिर से साजिद खान पर उर्फी का गुस्सा फूटा है।

Urfi Javed: साजिद खान पर फिर बिफरीं उर्फी जावेद, बोलीं- जिनको मॉलेस्ट किया उनसे माफी तक नहीं मांगी

 
विज्ञापन

11 of 11
ट्रिपलिंग सीजन 3 - फोटो : social media
पॉपुलर शो ट्रिपलिंग का तीसरा सीजन एक बार फिर से दमदार वापसी के लिए तैयार है। इसका दूसरा सीजन साल 2019 में रिलीज हुआ था। अब तीन साल के लंबे अंतराल के बाद एक बार फिर से भाई-बहन की तिकड़ी धमाल मचाने को तैयार है। इसका ट्रेलर भी रिलीज कर दिया गया है। जिसमें तीन भाई-बहन अपने परिवार को टूटने से बचाने की हर कोशिश करते दिखाई दे रहे हैं।

Tripling season 3 Trailer: रिलीज हुआ 'ट्रिपलिंग 3' का मजेदार ट्रेलर' मां-बाप का रिश्ता सुधारेंगे बच्चे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें