फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Photos Of The Day: सपना चौधरी ने बीच सड़क पर लगाए ठुमके और रवीना टंडन ने छलकाया 'जाम', पढ़ें सेलिब्रिटी अपडेट

Wed, 09 Nov 2022 08:04 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
सपना चौधरी-रवीना टंडन - फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन की दुनिया में हर दिन कुछ नया घटता है। प्रशंसक भी अपने चहेते सितारों के बारे में जानने के लिए बेचैन रहते हैं। इंटरनेट और सोशल मीडिया के इस दौर में फिल्मी सितारों और फैंस के बीच की दूरियां काफी हद तक कम हो गई हैं। तमाम फिल्म स्टार्स सोशल मीडिया अकाउंट्स के जरिए फैंस से जुड़े रहते हैं और अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े अपडेट साझा करते नजर आते हैं। फैंस की भी इन पर पूरी नजर रहती है। फोटोज ऑफ द डे के जरिए हम आपको दिन भर में सितारों द्वारा दी गई अपडेट की जानकारी देते हैं। तो आइए 10 तस्वीरों के जरिए जानते हैं आज का सेलिब्रिटी अपडेट...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
सपना चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया
डांसिंग क्वीन सपना चौधरी हर रोज फैंस के साथ अपनी स्टाइलिश तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करती नजर आती हैं। आज भी सपना चौधरी ने एक रील शेयर की है, जिसमें वह 'कद्दू कटेगा तो सबमें बटेगा' गाने पर ठुमके लगाती नजर आ रही हैं। सपना सड़क पर बिंदास होकर डांस करती नजर आ रही हैं। ब्लू और पिंक कलर के आउटफिट्स में वह कमाल लग रही हैं।
 
विज्ञापन

3 of 11
मलाइका अरोड़ा, अरहान खान - फोटो : सोशल मीडिया
एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा यूं तो सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी बोल्ड और हॉट तस्वीरें शेयर करती नजर आती हैं। मगर, आज उन्होंने एक स्पेशल पोस्ट साझा किया है। दरअसल, मलाइका ने यह पोस्ट अपने बेटे अरहान खान के लिए किया है। बता दें कि मलाइका अरोड़ा के बेटे अरहान खान आज 20 साल के हो गए हैं। 
 
 

4 of 11
मोनालिसा - फोटो : सोशल मीडिया
भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा अक्सर अपने स्टाइलिश लुक्स से सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। आज भी उन्होंने लाल रंग की साड़ी में अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में मोनालिसा ट्रेडिशनल लुक में बेहद प्यारी लग रही हैं।
 
विज्ञापन

5 of 11
माधुरी दीक्षित - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित के फैंस के कमी नहीं है। माधुरी दीक्षित सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी स्टाइलिश तस्वीरें शेयर करती नजर आती हैं। आज माधुरी दीक्षित ने लहंगे में अपनी फोटोज शेयर की हैं, जिनमें वह कहर ढाती नजर आ रही हैं।
 
विज्ञापन

6 of 11
तारा सुतारिया - फोटो : सोशल मीडिया
एक्ट्रेस तारा सुतारिया ने भी इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह कुत्तों और पिल्लों को खाना देती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस की यह तस्वीर राजस्थान की है। इस तस्वीर के लिए हर कोई तारा की तारीफ कर रहा है।
 
विज्ञापन

7 of 11
जन्नत जुबैर रहमानी - फोटो : सोशल मीडिया
एक्ट्रेस जन्नत जुबैर रहमानी अक्सर अपने लुक्स को लेकर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। आज भी एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अपनी स्टाइलिश फोटोज शेयर की हैं। जन्नत ने पीले रंग के आउटफिट्स में अपनी फोटोज साझा की हैं, जिनमें उनका लुक बेहद प्यारा लग रहा है।
 

8 of 11
हुमा कुरैशी - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री हुमा कुरैशी इन दिनों अपनी फिल्म 'डबल एक्सएल' को लेकर चर्चा में हैं। हुमा सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती हैं। आज भी हुमा ने स्लिट गाउन में फोटोज शेयर की हैं।
 

9 of 11
सुरभि ज्योति - फोटो : सोशल मीडिया
मशहूर टीवी एक्ट्रेस सुरभि ज्योति भी सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस ने अपनी एक्टिंग स्किल से घर घर में खास पहचान बना ली है। आज उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर की हैं, जो बेहद खूबसूरत हैं।

10 of 11
कृति खरबंदा - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री कृति खरबंदा ने भी सोशल मीडिया पर अपनी ग्लैमरस तस्वीर शेयर की है। इसमें वह फ्लोरल प्रिंट वन पीस में नजर आ रही हैं। तस्वीर में कृति का हेयर स्टाइल भी कमाल का लग रहा है।
 
विज्ञापन

11 of 11
रवीना टंडन - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन अपने अभिनय और लुक्स के लिए जानी जाती हैं। रवीना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। आज उन्होंने अपनी फ्रेंड नीलम कोठारी के साथ तस्वीरें शेयर कर उन्हें बर्थडे विश किया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें