फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Photos Of The Day: रिया चक्रवर्ती का बॉस लेडी लुक और गोल्डन गर्ल बनीं मोनालिसा, पढ़ें आज का सेलिब्रिटी अपडेट

Fri, 07 Oct 2022 08:29 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
रिया चक्रवर्ती, मोनालिसा - फोटो : Instagram
मनोरंजन जगत में आए दिन हलचल होती रहती है। फैंस भी अपने पसंदीदा सितारों से जुड़ी हर अपडेट जानने के लिए काफी बेताब रहते हैं। वहीं, सोशल मीडिया एक ऐसा माध्यम है, जिसके जरिए सितारे फैंस तक अपनी अपडेट देते रहते हैं। फोटोज ऑफ द डे के जरिए हम आपको सितारों के बारे में बताते हैं। तो चलिए 10 तस्वीरों क जरिए जानते हैं आज का सेलिब्रिटी अपडेट..
विज्ञापन

2 of 11
रिया चक्रवर्ती - फोटो : Instagram
रिया चक्रवर्ती
रिया चक्रवर्ती दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधान के बाद से ही लाइमलाइट में बनी रहती हैं। अभिनेत्री सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। आज अभिनेत्री ने एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह बॉस लेडी लुक में नजर आ रही हैं। वीडियो में रिया एक से बढ़कर एक पोज देती नजर आ रही हैं।

विज्ञापन

3 of 11
रणवीर सिंह - फोटो : Instagram
रणवीर सिंह
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह अपने लुक्स के चलते अक्सर ही सुर्खियों में बने रहते हैं। आज अभिनेता ने अपनी तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह ग्रीन कलर की प्रिंटेड हुडी और ब्लू जींस में नजर आ रहे हैं। अभिनेता का मस्ती भरा अंदाज फैंस को भी पसंद आ रहा है।

4 of 11
अनन्या पांडे - फोटो : Instagram
अनन्या पांडे
अनन्या पांडे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं। अनन्या ने ब्राउन कलर की बॉडी हगिंग ड्रेस में अपनी सेल्फी शेयर की है। इसमें वह परफेक्ट मेकअप और बालों में ग्लासेस लगाए हुए नजर आ रही हैं।

विज्ञापन

5 of 11
मोनालिसा - फोटो : सोशल मीडिया
मोनालिसा
भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसा अपने लुक्स के चलते आए दिन लाइमलाइट में रहती हैं। अभिनेत्री गोल्डन कलर की ड्रेस में अपनी तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें वह कातिलाना पोज देती नजर आ रही हैं। मोनालिसा ने अपने लुक को रेड लिपस्टिक और गोल्डन इयररिंग्स के साथ कंप्लीट किया है।

विज्ञापन

6 of 11
श्वेता तिवारी - फोटो : Instagram
श्वेता तिवारी
टीवी की मशहूर अभिनेत्री श्वेता तिवारी अक्सर अपनी तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती हैं। श्वेता ने पिंक और व्हाइट कलर के कुर्ते में अपनी तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह किताब पढ़ती नजर आ रही हैं। श्वेता इस देसी लुक में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

विज्ञापन

7 of 11
अवनीत कौर - फोटो : Instagram
अवनीत कौर
सोशल मीडिया सेंसेशन अवनीत कौर अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी फोटोज शेयर करती हैं। अभिनेत्री लाइट ग्रीन कलर के गाउन में अपनी बालकनी में नजर आ रही हैं। इसके साथ ही अवनीत के हाथों में मेहंदी लगी हुई है।


 

8 of 11
प्रिया प्रकाश वारियर - फोटो : Instagram
प्रिया प्रकाश वारियर
विंक गर्ल के नाम से मशहूर साउथ अभिनेत्री प्रिया प्रकाश वारियर इन दिनों अपने बोल्ड लुक्स को लेकर चर्चा में हैं। प्रिया ने ब्लू कलर की शर्ट और व्हाइट टॉप मे अपनी फोटो शेयर की है। अपने लुक को उन्होंने हाई पोनीटेल और नेकपीस के साथ पूरा किया है।

9 of 11
जन्नत जुबैर - फोटो : Instagram
जन्नत जुबैर
जन्नत जुबैर हाल ही में खतरों के खिलाड़ी शो में नजर आई थीं। वहीं, वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। आज अभिनेत्री ने अपनी फोटो शेयर कर सभी को जुम्मे की मुबारकबाद दी है।

10 of 11
मृणाल ठाकुर - फोटो : Instagram
मृणाल ठाकुर
सीता रामम में नजर आईं मृणाल ठाकुर भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आज अभिनेत्री ने व्हाइट और ग्रीन कलर की पोल्का डॉट ड्रेस में तस्वीरें शेयर की हैं। मृणाल अपनी किसी दोस्त क साथ पोज देती नजर आ रही हैं।

विज्ञापन

11 of 11
रानी चटर्जी - फोटो : Instagram
रानी चटर्जी
भोजपुरी क्वीन रानी चटर्जी ने अपनी नई फिल्म 'सौगंध भोलेनाथ की' के शुभारंभ अवसर की तस्वीर शेयर की है। इसमें वह भगवान शिव के पास साड़ी में बैठी नजर आ रही हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें