रश्मिका मंदाना
- फोटो : सोशल मीडिया
रश्मिका मंदाना
साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना अपनी खूबसूरती और एक्टिंग की वजह से लाखों दिलों पर राज करती हैं। सोशल मीडिया पर रश्मिका रोज अपने फैंस के लिए कुछ न कुछ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी दो तस्वीरें शेयर की हैं। एक तस्वीर में रश्मिका सलवार सूट में नजर आ रही हैं। वहीं, दूसरी फोटो में वह साड़ी में दिख रही हैं। उन्होंने फैंस से सवाल किया है कि कौन से लुक में वह अच्छी लगती हैं।