फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Photos of the Day: रेड ड्रेस में रकुल ने किया घायल और मौनी रॉय की दिलकश अदाएं, पढ़ें आज का सेलेब्रिटी अपडेट

Sun, 16 Oct 2022 09:18 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
रकुल प्रीत सिंह, मौनी रॉय - फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन की दुनिया से जुड़ी हर खबर पर फैंस अपनी नजर बनाए रखते हैं। अपने चहेते सितारों के बारे में जानने के लिए हर प्रशंसक उत्सुक रहता है। यही वजह है कि सितारे भी सोशल मीडिया पर समय-समय पर खुद से जुड़े अपडेट देते रहते हैं। आज भी बहुत से सेलेब्स ने अपने बारे में जानकारी साझा की है। आइए जानते हैं ...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
जान्हवी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
जान्हवी कपूर
श्रीदेवी की बेटी जान्हवी बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। रविवार को जान्हवी ने अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटोज में एक्ट्रेस ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रही हैं। फैंस कमेंट में जमकर उनकी तारीफ कर रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 11
करीना कपूर, सैफ अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
करीना कपूर
करीना कपूर ने बॉलीवुड की सबसे प्रतिभावान अभिनेत्रियों में से हैं। रविवार के दिन उन्होंने अपने पति सैफ के साथ एक रोमांटिक पोज वाली तस्वीर शेयर की है। बता दें कि सैफ और करीना की आज शादी की 10वीं सालगिरह है।

4 of 11
रकुल प्रीत सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
रकुल प्रीत सिंह
एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह की फिल्म डॉक्टर जी हाल ही में रिलीज हुई है। इस फिल्म में आयुष्मान के साथ उनके किरदार की भी खूब तारीफ हो रही है। रविवार को रकुल ने अपनी तीन तस्वीरें शेयर की हैं। रेड कलर के आउटफिट में एक्ट्रेस ने फैंस की धड़कनें तेज कर दी हैं।
विज्ञापन

मौनी रॉय
मौनी रॉय एक्टिंग के अलावा अपनी अदाओं से लोगों को घायल करने के लिए भी जानी जाती हैं। एक्ट्रेस ने आज अपने सोशल मीडिया अकाउंट से फैशन की तस्वीर साझा की है। इस फोटो में मौनी बेहद खूबसूरत दिख रही हैं।
विज्ञापन

6 of 11
सनी लियोनी - फोटो : सोशल मीडिया
सनी लियोनी
सनी उन एक्ट्रेसेस में से एक हैं जो सोशल मीडिया हर रोज कुछ न कुछ पोस्ट किया करती हैं। एक्ट्रेस आज अपनी महिला मित्रों के साथ पार्टी करती नजर आ रही हैं। तस्वीरों में सभी काफी खुश दिख रहे हैं।
विज्ञापन

7 of 11
परिणीति चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
परिणीति चोपड़ा
हाल ही में परिणीति चोपड़ा की फिल्म कोडनेम तिरंगा ने सिनेमाघरों में दस्तक दी है। इस फिल्म में एक्ट्रेस पहली बार जमकर एक्शन सीन करती दिखी हैं। आज उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म ऊंचाई का पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर से एक्ट्रेस का लुक भी रिवील हो गया है।

8 of 11
हिना खान - फोटो : सोशल मीडिया
हिना खान
टीवी एक्ट्रेस हिना खान के सोशल मीडिया पर लाखों फैंस हैं। उनके प्रशंसकों को एक्ट्रेस की पोस्ट का बेसब्री से इंतजार रहता है। आज हिना ने एक साथ कई तस्वीरें साझा की हैं जिनमें उनका बोल्ड और ग्लैमरस लुक नजर आ रहा है।

9 of 11
अनुष्का सेन - फोटो : सोशल मीडिया
अनुष्का सेन
टीवी एक्ट्रेस अनुष्का सेन बहुत कम समय में लोगों के दिलों में खास मुकाम बना चुकी हैं। एक्ट्रेस आज फिल्म मेकिंग के गुर सीखते नजर आईं। ताजा तस्वीरों में वह फिल्म निर्माण से जुड़ी बारीकियां सीखते दिख रही हैं।

10 of 11
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार
सुपरस्टार अक्षय कुमार जल्द ही राम सेतु फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के लिए वह इन दिनों जमकर प्रचार कर रहे हैं। आज उन्होंने अपनी फिल्म का पोस्टर साझा किया है जिसमें जानकारी दी गई है कि यह फिल्म 9 दिन बाद सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
विज्ञापन

11 of 11
संजना सांघी - फोटो : सोशल मीडिया
संजना सांघी
संजना का बॉलीवुड की क्यूट अभिनेत्रियों में शुमार किया जाता है। एक्ट्रेस ने आज अपनी ढेर सारी फोटोज शेयर की हैं। इन तस्वीरों में संजना का ग्लैमरस लुक नजर आ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें